फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BSA office, BSA, employee leader, imprisoned in lock firozabad

बीएसए के विदाई समारोह के कारण दो घंटे बंद रहा कार्यालय

Thu, 15 Jul 2021 07:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
BSA office, BSA, employee leader,  imprisoned in lock firozabad
फिरोजाबाद। बीएसए अरविंद पाठक के अमेठी जनपद में तबादला होने के कारण ब्लॉक संसाधन केंद्र दबरई पर सम्मान समारोह आयोजित किया। सभी कर्मचारी, लिपिक समारोह में शामिल हुए। बिना किसी सूचना के बृहस्पतिवार को दोपहर दो घंटे तक बीएसए कार्यालय बंद रहा। बीएसए कार्यालय गए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष लटूरी सिंह को भूलवश कार्यालय में बंद कर गए। दो घंटे बाद कार्यालय खुलने के बाद जिलाध्यक्ष को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन

दोपहर पौने बारह बजे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष लटूरी सिंह निजी कार्य से बीएसए कार्यालय के लेखा विभाग में गए। इतने में सभी कर्मचारी बाहर से कार्यालय का ताला लगाकर चले गए। करीब दो घंटे तक कार्यालय के अंदर ही बंद रहना पड़ा। जिलाध्यक्ष लटूरी सिंह ने बताया कि बीएसए कार्यालय आया था। कार्यालय के सभी लोग बाहर से ताला लगाकर चले गए। लोगों को फोन भी किए, मगर फोन उठाए नहीं। प्रभारी बीएसए विनोद पांडेय ने कहा कि बीआरसी पर विदाई समारोह था। इसलिए कार्यालय कुछ समय के लिए बंद रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed