फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BSA did inspection teachers found absent

UP: स्कूल से गैर हाजिर शिक्षक, शिक्षिकाओं का ये हाल....तभी पहुंच गए BSA, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

Fri, 11 Jul 2025 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 11 Jul 2025 09:40 AM IST
सार

परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान यहां होने वाली शिक्षा की पोल खुल गई। बीएसए के निरीक्षण के दौरान कई शिक्षक गैर हाजिर मिले, तो एक शिक्षिका तो ऐसी मिलीं, जिन्होंने टैबलेट प्रधानाध्यापक ने घर पर रखा हुआ था। 
 

विज्ञापन
BSA did inspection teachers found absent
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूल का निरीक्षण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बृहस्पतिवार को शिकोहाबाद के विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में भारी अनियमितताएं और शिक्षकों की लापरवाही उजागर हुई। बीएसए ने तीन विद्यालयों के समस्त शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोके जाने का आदेश जारी किया है। 
विज्ञापन


 

निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय मैयामई में सहायक अध्यापक आकांक्षा यादव 9 और 10 जुलाई को लगातार अनुपस्थित पाई गईं। शिक्षामित्र विनीता कुमारी भी विद्यालय से नदारद रहीं। विद्यालय में न तो समय सारिणी बनाई गई थी और न ही शिक्षकों को कक्षाओं का आवंटन किया गया था। छात्रों की ड्रेस भी विद्यालय में दिखाई नहीं दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला पोहपी में तैनात शिक्षिका कविता यादव निरीक्षण के समय अनुपस्थित मिलीं। छात्रों की ड्रेस का भी अभाव देखने को मिला। इसके अतिरिक्त, विद्यालय में पूर्व वर्षों में प्राप्त कम्पोजिट स्कूल ग्रांट के खर्च का कोई विवरण दीवार पर अंकित नहीं कराया गया था, जो अनिवार्य है।

 
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय लभौआ में टैबलेट प्रधानाध्यापक ने घर पर रखा
कंपोजिट विद्यालय लभौआ में भी लापरवाही देखने को मिली। सहायक अध्यापक सुनयना यादव अनुपस्थित पाई गईं। विद्यालय में छात्रों की ड्रेस अनुपस्थित रही। विद्यालय को जो टैबलेट प्रदान किया गया था, वह प्रधानाध्यापक के घर पर रखा पाया गया। इस कारण ऑनलाइन उपस्थिति एवं सूचनाओं की फीडिंग नहीं की जा रही थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed