फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Brother-in-law caught on charges of harassing sister-in-law attempted to commit suicide in the police station

Firozabad News: साली के उत्पीड़न के आरोप में पकड़े जीजा ने थाने में किया जान देने का प्रयास

Wed, 10 Dec 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 10 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law caught on charges of harassing sister-in-law attempted to commit suicide in the police station
फिरोजाबाद। मक्खनपुर थाने की हवालात में बुधवार को एक व्यक्ति ने जंगले पर शर्ट का फंदा लगाकर उसमें अपनी गर्दन कसकर जान देने का प्रयास किया। गनीमत रही कि पुलिस ने समय रहते देख लिया और तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम तक उसकी सेहत में सुधार हुआ।
विज्ञापन

एटा के सकीट थाना क्षेत्र के हरिकिशनपुर के रहने वाले वीरेंद्र को थाना मक्खनपुर पुलिस ने बुधवार दोपहर 12 बजे करीब हिरासत में लिया था। वीरेंद्र के खिलाफ उसके रिश्ते के भाई एवं साढ़ू, जो मक्खनपुर थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है, उसने अपनी पत्नी के उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि वीरेंद्र की प्रताड़ना से तंग होकर उसकी पत्नी ने विषाक्त खा लिया है और जिला अस्पताल में भर्ती है। इसी सिलसिले में वीरेंद्र को पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसे हवालात में बंद कर दिया था। अधिकांश पुलिसकर्मी डिप्टी सीएम के आगमन के समय वीवीआईपी प्रोटोकॉल ड्यूटी में थे। तभी आरोपी ने मक्खनपुर थाने में शर्ट का हवालात में लगे जंगले में फंदा बनाकर उस पर अपनी गर्दन कस ली। इससे वह अचेत हो गया। समय रहते पुलिसकर्मियों ने उसे देख लिया और थाने में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिरसागंज अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि वीरेंद्र की हालत में सुधार है।
विज्ञापन



दिल्ली में रहते थे साथ, कैब संचालन की साझेदारी में बिगड़ी बात और शुरू हो गई रंजिश
वीरेंद्र की पत्नी ने बताया कि पति पर प्राथमिकी दर्ज कराने वाला उसके पति का रिश्ते का भाई है। उसके साथ सगी बहन का ब्याह हुआ है। दोनों परिवार पहले दिल्ली में एक साथ रहते थे। उनका व बहन का पति साझेदारी में कैब चलाते थे। इस धंधे में घाटा हो गया। इसी बात पर दोनों परिवार अलग होकर अपने-अपने गांव आ गए। इसके बाद उसकी बहन ने पति के खिलाफ एटा में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास किया था। वहां सफलता नहीं मिली तो कोर्ट के आदेश पर थाना मक्खनपुर में मामला दर्ज करा दिया। उस मामले को पुलिस ने अपनी जांच में फर्जी पाते हुए एफआर लगा दी थी। इसके बाद अब फिर से बहन और उसके पति ने यह नई प्राथमिकी दर्ज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed