फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Brother and sister died in road accident

Firozabad News: सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत

Thu, 25 Jul 2024 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 25 Jul 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister died in road accident
टूंडला। आगरा हाईवे स्थित भागूपुर के प्लाईओवर पर बड़ी बहन के घर से छोटी बहन व भांजे के साथ वापस लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई, वहीं हादसे में घायल भांजे की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना टूंडला क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी 24 वर्षीय आसिफ मंगलवार सुबह अपनी 15 वर्षीय बहन सिमरन के साथ बाइक द्वारा बड़ी बहन अमरीन निवासी विद्यापुर, थाना कुरावली, आगरा गए था। वह बुधवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे करीब बहन सिमरन व पांच वर्षीय भांजा उमर को साथ वापस गांव लौट रहे थे। बाइक आगरा हाईवे स्थित गांव भागूपुर के फ्लाईओवर पर पहुंची, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में आसिफ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बहन सिमरन व भांजा उमर गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची थाना एत्मादपुर पुलिस ने गंभीर घायल किशोरी व बच्चे को उपचार के लिए आगरा भिजवाया। उपचार के दौरान करीब तीन घंटे बाद सिमरन की भी मौत हो गई। मृतक आसिफ तीन भाइयों व दो बहनों में दूसरे नंबर का था। एत्मादपुर थाना प्रभारी विजय विक्रम सिंह ने बताया कि हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई है। वहीं भांजा घायल है, जिसका आगरा उपचार चल रहा है। हादसे की अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed