फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   brij ki holi,brij mein faag,braj mein faag,firozabad holi,holi news,braj ki parampara,braj ethenicity,braj ethenicity UP

ब्रज में फाग : नीम के पेड़ पर लटकता था फूल, युवा साधते थे रायफल से निशाना

Fri, 19 Mar 2021 07:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
brij ki holi,brij mein faag,braj mein faag,firozabad holi,holi news,braj ki parampara,braj ethenicity,braj ethenicity UP
फिरोजाबाद। सुहागनगरी का होली पर लगने वाला फूलडोल मेला अब सिर्फ मंचीय कार्यक्रम एवं कुछ खेल तमाशों तक सीमित रह गया। युवा इस प्राचीन परंपरा की लकीर पीट रहे हैं। बुजुर्गों की मानें तो पहले नीम के पेड़ पर फूल लटकाया जाता था शहर से गांव तक युवा निशाना लगाने आते थे। लेकिन अब सिर्फ मंचीय कार्यक्रम संचालित होते हैं।
विज्ञापन

सुहागनगरी के मोहल्ला कोटला में होली के बाद गारे-मिट्टी की होली के साथ दोपहर बाद फूलडोल मेला का आयोजन होना यहां की प्राचीन परंपरा थी। परंपरा तो यह थी कि फूल पेड़ पर काफी उंचाई पर लटकाया जाता था। फूल पर युवा लाइसेंसी हथियार से निशाना साधते थे। जो जीत जाता था उसे मेला में कंधे पर उठाकर घुमाने के साथ उसको पगड़ी पहनाकर स्वागत मेला कमेटी करती थी। यह प्राचीन परंपरा तो बंद हो गई। बुजुर्गों की मानें तो पुलिस एवं प्रशासन के हस्तक्षेप के चलते प्राचीन परंपराओं को बंद कर दिया गया था। उनका कहना था कि भीड़ के बीच फायरिंग अच्छी नहीं है। हादसा हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा। समझदारी का परिचय देते हुए रिवाज को समाप्त कर दिया गय।
विज्ञापन

दतौजी के तुलसी के नाम रहा कई मेलों का पुरस्कार
-80 वर्षीय बुजुर्ग रघुवीर सिंह यादव कहते हैं कि मेरे घर से ही फूल एवं थाली लेकर फूलडोल मेला में जाते थे। फूल को नीम के पेड़ पर बांधने के बाद लाइसेंसी हथियारों से निशाना साधा जाता था। गांव दतौजी के निवासी मुरारीलाल के बेटा तुलसी कई बार पुरस्कार जीतकर ले गया। रघुवीर सिंह कहते हैं कि फूल लटकाते ही रायफल से सीधे फूल पर निशाना लगाता था। इनामस्वरूप स्वागत और पुरस्कार दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूल उड़ाने के लिए पहले से करते थे अभ्यास
-बुजुर्ग सुरेशचंद्र कहते हैं कि फूलडोल मेला का आयोजन बुजुर्ग रघुवीर सिंह के बाबा भोजराज सिंह के समय से होता चला आ रहा था। फूल उड़ाने को युवा होली आने से पहले तैयारी करते थे। ताकि होली के मौके पर पुरस्कार जीता जा सके। लेकिन अब परंपरा समाप्त हो गई। हालांकि युवा एक दिवसीय मेला को कराने की परंपरा कायम रखे हुए हैं।
दो दशक पूर्व से बंद हो गई प्राचीन परंपरा
-साठ वर्षीय बलवीर सिंह उर्फ पप्पू कहते हैं कि फूलडोल मेला करीब दो दशक पूर्व बंद हो गया था। थाना दक्षिण के तत्कालीन एसएचओ केडी चौधरी ने मेला में आकर कहा था कि यदि फूलडोल मेला के दौरान हथियार चलेंगे। कोई हादसा हुआ (किसी के गोली लगी) तो कमेटी वालों को जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। इसके कारण फिर फायरिंग का कार्यक्रम बंद हो गया।

निशाने के साथ निकलती थी फाग की टोली
-छोटेलाल यादव कहते हैं कि उस समय मेला का अंदाज ही अलग था। एक ओर निशानेबाजी चलती थी तो दूसरी ओर फाग की टोली निकलती थी। लेकिन बदलते समय के साथ यह परंपरा फीकी पड़ती जा रही है। समाज के बुजुर्ग आज भी ढोलक थामकर क्षेत्र में घर-घर जाकर फाग गाते हैं। त्योहार को लेकर इस पीढ़ी के युवाओं में उत्साह नहीं दिखता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed