फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bright lights of Guru Nanak Dev preparations

गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव की तैयारियां तेज

Mon, 23 Nov 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 23 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bright lights of Guru Nanak Dev preparations
गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। गुरुद्वारे में सजावट की जा रही है। साथ ही गुरुद्वारे में अखंड पाठ के साथ ही विविध धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं। सोमवार सुबह प्रभात फेरी निकाली गई।
विज्ञापन

गुरुनानक देव के 546वें जन्मदिवस की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। गुरुद्वारे को रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से सजाया जा रहा है वहीं अन्य तैयारियां चल रही हैं। गत रविवार को प्रभात फेरी निकालने के साथ ही गुरुद्वारे में अखंड पाठ शुरू हो गया। अखंड पाठ 25 नवंबर को समाप्त होगा। इसके साथ ही शबद-कीर्तन होगा। तदोपरांत आगरा के हुजूरी जत्था द्वारा शबद-कीर्तन किया जाएगा। अरदास के उपरांत अटूट लंगर चलेगा। रात्रि में युवाओं द्वारा आकर्षक आतिशबाजी की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में महिला पुरुष व बच्चे शबद-कीर्तन करते चल रहे थे। प्रभात फेरी नगर भ्रमण करने के उपरांत गुरुद्वारा साहब पर पहुंचकर संपन्न हुई। मंगलवार व बुुधवार को भी निशान साहब की अगुवाई में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी में गुरुद्वारा साहब कमेटी के प्रधान सरदार मनप्रीत सिंह कीर, सरदार मनमोहन सिंह, हरपाल सिंह हैप्पी, अमरजीत सिंह, सतपाल सिंह, चरनसिंह सिंह, बलवीसिंह पम्मी, जसपाल सिंह, जसवीरसिंह, मनमोहन सिंह काके, सतनाम सिंह, प्रीतपाल सिंह लकी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-टूंडला में प्रभात फेरी निकालते सिख समाज के लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed