फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bridge over the vehicle stand down

ओवरब्रिज के नीचे खड़े होते हैं वाहन

Thu, 28 Jan 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 28 Jan 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Bridge over the vehicle stand down
नेशनल हाईवे से लेकर ओवरब्रिज के नीचे तक हर जगह ट्रांसपोर्ट नगर बन गया है। यहां नो एंट्री के बावजूद दिन भर ट्रांसपोर्ट कंपनियों पर सामान की लोडिंग-अनलोडिंग होती रहती है, जिससे घंटों जाम के हालात बने रहते हैं। जाम की गंभीर समस्या के बावजूद जिला प्रशासन ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना को गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

 सुहागनगरी में जाम की गंभीर समस्या को देखते हुए लंबे समय से ट्रांसपोर्ट नगर की मांग उठ रही है। ट्रांसपोर्ट नगर के अभाव में राजा का ताल, नगला भाऊ, सुहाग नगर, जैन मंदिर, आगरा गेट, जलेसर रोड, कोटला चुंगी, नगला बरी, जाटवपुरी, रसूलपुर से लेकर आसफाबाद के अलावा नए बाईपास पर करीब 250 ट्रांसपोर्ट कंपनियां संचालित हैं। हाईवे पर संचालित ट्रांसपोर्ट कंपनियों द्वारा नियमों को ताक पर रखकर दिन-रात लोडिंग-अनलोडिंग की जाती है। जबकि हाईवे पर हर समय पुलिस व प्रशासनिक अफसरों से लेकर जनप्रतिनिधियों का आवागमन रहता है। कुछ ऐसा ही हालत ओवरब्रिज के नीचे नजर आता है, जिससे सर्विस रोड पर अक्सर जाम के हालात बने रहते हैं। कई बार जाम की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है जिससे राहगीरों को खासी परेशान का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट नगर के लिए नहीं थे 30-40 करोड़
विकास प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2008 में ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इसके लिए राजा का ताल स्थित अलीनगर केंजरा में ट्रांसपोर्ट नगर के लिए भूमि चिह्नित की गई थी। जमीन के बदले किसान काफी अधिक मुआवजा मांग कर रहे थे। वित्तीय संकट से जूझ रहा विकास प्राधिकरण 30-40 करोड़ रुपये मुआवजा देने की स्थिति में नहीं था। शासन ने भी मुआवजा की धनराशि देने से हाथ खड़े कर दिए। ऐसे में बोर्ड ने ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना का प्रस्ताव निरस्त करने के निर्देश दिए। हालांकि इस मामले में शासन द्वारा अभी तक कोई आदेश नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरब्रिज के नीचे नहीं हो सका सौंदर्यीकरण
तत्कालीन डीएम विजय किरन आनंद के निर्देश के बावजूद फीरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण व नगर निगम ओवरब्रिज के नीचे सुंदरीकरण नहीं करा सका। नगर निगम ने सुंदरीकरण के नाम पर होटल व मैरिज होम स्वामियों से हजारों रुपये लेकर जगह आवंटित कर दी, जिसका ट्रांसपोर्ट स्वामियों सहित अन्य व्यापारियों ने विरोध किया था। कई बार प्रस्ताव बनने के बाद भी ओवरब्रिज के नीचे जमीन का सुंदरीकरण नहीं हो सका।


ओवरब्रिज के नीचे मंगल बाजार
फीरोजाबाद।  कोटला चुंगी पर ओवरब्रिज के नीचे मंगलवार को लगने वाले मंगल बाजार को व्यवस्थित कराने की कांग्रेसियों ने प्रशासन से मांग की है। मंगल बाजार के चलते लगने वाले जाम की समस्या दूर कराने की साथ खुले मैनहोल बंद कराए जाएं, जिससे आवागमन सुचारु बना रहे। शहर कांग्रेस कमेटी महासचिव अजय शर्मा  ने कहा कि मंगल बाजार लगने से तिलक नगर, सुभाष  कालोनी, ओझानगर, दाऊदयाल के सामने जाम की समस्या बनी रहती है। मांग करने वालों  में सतेंद्र शर्मा, महेश पिप्पल, रामजीलाल जाटव, नवनीत मिश्रा, धीरेंद्र  पाल जादौन, राधेश्याम बघेल, महेंद्र तैलंग आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed