{"_id":"df7a6929d960ad3a0f7feb36adcd5c8a","slug":"breaking-and-stealing-millions-of-deed-of-gift-from-a-jain-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन मंदिर से दानपत्र का ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन मंदिर से दानपत्र का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 16 Jan 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचोखरा स्थित जैन मंदिर से चोर दो दानपत्र के ताले तोड़कर लाखों रुपये की नकदी व तीसरे दानपात्र को उठाकर ले गए। घटना से जैन समाज में रोष है। सूचना पर पहुंची पुलिस और डाग स्क्वायड टीम ने जांच पड़ताल की।
थाना पचोखरा के गांव पचोखरा में प्रसिद्ध मुनि सुब्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर है। यहां सैकड़ों श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने आते हैं। मंदिर में शनिवार को खासी भीड़ रहती है। मंदिर के प्रबंधतंत्र से जुडे़ पदाधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात में मंदिर को बंद किया गया था। गुरुवार सुबह श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो दानपत्र के ताले टूटे और एक दानपात्र को गायब देख दंग रह गए। आनन-फानन में मंदिर में चोरी होने की खबर समाज के लोगों की हुई तो भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस और डाग स्क्वायड टीम पहुंच गई। घटना से लोगों में खासा रोष व्याप्त था। पुलिस ने बताया कि चोरों ने छत के रास्ते से मंदिर में प्रवेश किया था। दो दानपत्रों से चोरी हुई नकदी लाखों में बताई गई है। तीसरे दानपात्र का ताला नहीं टूटने पर वह उसे साथ ले गए। घटना की रिपोर्ट मंदिर ट्रस्ट के मंत्री विजयचंद्र जैन निवासी पचोखरा ने दर्ज कराई है।