फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Brahmin General Assembly uproar, threw chairs

ब्राह्मण महासभा की बैठक में हंगामा, कुर्सियां फिंकी

Mon, 12 Sep 2016 01:23 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Mon, 12 Sep 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Brahmin General Assembly uproar, threw chairs
ब्राह्मण महासभा की बैठक में हंगामा, कुर्सियां फिंकी - फोटो : Amar Ujala
जिलाध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बुलाई गई थी बैठक
विज्ञापन


जिला ब्राह्मण महासभा के जिला एवं नगर अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बुलाई बैठक में जमकर हंगामा हुआ। कुर्सी फिंकी एवं माइक को तोड़ दिया गया।
जिला ब्राह्मण महासभा की पंडित मुंशी महाराज इंटर कालेज विभव नगर में जिला एवं नगर अध्यक्ष के चयन को लेकर बैठक आयोजित थी। समाज के लोग समर्थकों की भीड़ के साथ पहुंचे। बैठक शुरू होते ही हंगामा हो गया। कुछ लोगों ने नगर विधायक मनीष असीजा का विरोध किया। उनका कहना था कि समाज की बैठक में विधायक को क्यों बुलाया गया है? विधायक वहां से जाने लगे तो मुख्य संरक्षक ने उन्हें यह कहकर रोक लिया कि हमने सम्मान करने को बुलाया है। इस दौरान हंगामा होने पर कुछ लोगों ने कुर्सियां फेंकी। संचालक से माइक छीन लिया। हंगामे के बीच कुछ लोग यतींद्र मोहन तैलंग तो कुछ लोग डा. अखिलेश शर्मा को फूल मालाएं पहना कर जिलाध्यक्ष घोषित कर रहे थे। भगवान परशुराम के तैल चित्र पर जूते पहनकर माल्यार्पण करने का भी लोगों ने विरोध किया।

ये बने पदाधिकारी
जिला ब्राह्मण महासभा की ओर से जारी विज्ञप्ति में शिवराम शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सीताराम शर्मा (सिरसागंज) जिलाध्यक्ष, शीलमणि शर्मा (महिला जिलाध्यक्ष), अवनीश तैनगुरिया उर्फ गम्मा (युवा जिलाध्यक्ष), विशाल दीक्षित (परशुराम सेना जिलाध्यक्ष) घोषित किया। पांच तहसीलों एवं नौ ब्लाकों में संगठन को 30 सितंबर तक बनाने एवं कमेटी घोषित करने के निर्देश दिए। परशुराम पार्क में कब्जा रुकवाने में विशेष सहयोग को नगर विधायक का सम्मान किया गया। छह नवंबर को फीरोजाबाद क्लब में ब्राह्मण महासम्मेलन होगा। मुख्य संरक्षक रवींद्र लाल तिवारी का स्वागत कर उन्हें प्रमाणपत्र दिए गए। अध्यक्षता शिवराम शर्मा एवं संचालन राकेश शर्मा ने किया। अर्जुन सिंह चतुर्वेदी, प्रभाकर शर्मा, शिवशंकर शर्मा, संदीप तिवारी, अजय शर्मा सहित अनेक लोग शामिल थे।
विज्ञापन


समाज के लोगों ने मुझ पर किया है भरोसा: तैलंग
जिलाध्यक्ष पद के दावेदार यतींद्र मोहन तैलंग का कहना है कि बैठक में उन्हें जिलाध्यक्ष पद के लिए नामित किया गया था। अब कोई संगठन उन्हें मान्यता दे या न दे समाज ने उन पर जो भरोसा जताया है उसका सम्मान करते हुए वे समाज के लिए कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संरक्षक मंडल का विरोध
 भगवान परशुराम जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष आकाश शर्मा द्वारा जारी विज्ञप्ति में ब्राह्मण महासभा के मुख्य संरक्षण मंडल की ओर से विभव नगर स्थित मुंशी महाराज इंटर कालेज में आयोजित बैठक में चयनित जिलाध्यक्ष को समाज पर थोपने का आरोप लगाया गया। सर्वसम्मति से यतींद्र मोहन तैलंग को जिलाध्यक्ष, लकी गर्ग को महानगर अध्यक्ष व डा. अखिलेश शर्मा को युवा मोर्चा अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed