फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Boundary wall, one teenager dead, another injured

Firozabad News: बाउंड्री की दीवार, एक किशोर की मौत, दूसरा घायल

Tue, 07 Jan 2025 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 07 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Boundary wall, one teenager dead, another injured
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में पुरुषोत्तम बिहार बिजली फीडर के सामने बनी बाउंड्री की दीवार सोमवार देर शाम गिर गई। दीवार के मलबे में वहां खेल रहे दो किशोर दब गए। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे दोनों किशोर को बाहर निकाला। दोनों को आनन-फानन में सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया। जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। घायल को प्राइवेट ट्राॅमा सेंटर में भर्ती किया गया है। इस बीच भीड़ उत्तेजित हो गई और हंगामा शुरू कर दिया। नगर विधायक और टूंडला सीओ ने लोगों को समझाकर शांत कराया।मोहल्ला संतोषनगर में सोमवार को राधा ग्लास फैक्टरी के पीछे बाउंड्री में निर्माण कार्य चल रहा था। जहां ठारपूठा संतोषनगर निवासी नीरज सविता का 12 वर्षीय पुत्र अंशुल उर्फ अंश मोहल्ले के ही ऋषभ, कृष्णा और प्रतीक के साथ खेल रहा था। बाउंड्री के अंदर बुलडोजर से मिट्टी को समतल किया जा रहा था। मिट्टी का दबाव और बुलडोजर की धमक से 15 फुट ऊंची दीवार गिर गई। इससे मलबे में वहां खेल रहे अंशुल और कृष्णा दब गए। जानकारी पर परिजन के साथ आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर आ गई।
विज्ञापन

पुलिस ने राहत कार्य शुरू कराते हुए मलबे में दबे दोनों किशोर को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकलवाकर सरकारी ट्राॅमा सेंटर भेज दिया। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद अंशुल को मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की जानकारी पर परिजन भी रोते-बिलखते आ गए। मोहल्ले के लोग आक्रोश जताते हुए हंगामा करने लगे। सभी को सीओ टूंडला विनीत कुमार और नगर विधायक मनीष असीजा ने समझाकर शांत करा दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे की सूचना पर उत्तर, रसूलपुर और रामगढ़ थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया था।
विज्ञापन

मृतक के पिता नीरज ने बताया कि उसके दो बेटी और एक बेटा था। तीनों बच्चों में अंशुल बड़ा था। थाना प्रभारी संजीव दुबे ने बताया कि खेलते समय किशोर दीवार के मलबे में दब गए थे। जिनमें से एक की मौत हो गई है। जबकि दूसरा प्राइवेट ट्राॅमा सेंटर में भर्ती है। कोई शिकायती पत्र मिलता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed