फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Both loco pilots suspended in signal overshoot case

Firozabad News: सिग्नल ओवरशूट मामले में दोनों लोको पायलट निलंबित

Tue, 09 Jan 2024 05:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 09 Jan 2024 05:37 PM IST
विज्ञापन
Both loco pilots suspended in signal overshoot case
शिकोहाबाद। सीमांचल एक्सप्रेस के होम सिग्नल ओवरशूट करने के मामले में लोको पायलट एवं असिस्टेंट लोको पायलट पर गाज गिरी है। दोनों ही लोको पायलटों को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया गया है। जांच पूरी होने के बाद विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके लिए प्रयागराज से आए वरिष्ठ रेल अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार शाम 6.15 बजे जोगबनी से चलकर आनंद विहार टर्मिनल जा रही 12487 सीमांचल एक्सप्रेस शिकोहाबाद में होम सिग्नल को ओवरशूट कर गई थी। तेजगति से दौड़ती हुई ट्रेन सिग्नल लाल होने के बावजूद भी तकरीबन 800 मीटर आगे निकल गई थी। जिसको ओएचई ट्रिप करवाकर रोका गया था। इस घटना से रेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। ट्रेन शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर आकर रुकी थी, जिसमें डयूटी कर रहे कानपुर हेड क्वार्टर के लोको पायलट गिरीश कुमार एवं सहायक लोको पायलट हरे कृष्ण ने वरिष्ठ रेलअधिकारियों को इंजन में ब्रेक न लगने की समस्या बताई थी।
विज्ञापन

घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे वरिष्ठ रेल अधिकारियों ने दोनों ही लोको पायलटों का कल शाम ब्रेथ लाइजर टेस्ट कराया था। इसके बाद दोनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी थी, जिसके चलते दोनों ही लोको पायलटों को निलंबित कर दिया गया है। जांच पूरी होने एवं दोष सिद्ध होने के बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed