फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   body of young man found on railway track in Firozabad suspected he died after falling from train

Firozabad: रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका; पुलिस कर रही जांच

Mon, 15 Jul 2024 06:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Jul 2024 06:33 PM IST
सार

सुहागनगरी में युवक का शव रेल ट्रैक पर मिला। ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस शिनाख्त कराने के साथ जांच कर रही है।  

विज्ञापन
body of young man found on railway track in Firozabad suspected he died after falling from train
रेलवे लाइन(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार को रेल ट्रैक पर युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस युवक की ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका बता रही है। 

विज्ञापन


शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव भांडरी के पास रेलट्रैक पर खंभा संख्या 1206/05 पर एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़़ा मिला। वह काले रंग का लोअर, काले और नीले रंग की चेकदार शर्ट पहने हुए था। शव की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके चलते पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर कई जगह रगड़ के निशान थे। संभवतः उसकी ट्रेन से गिरने की वजह से मृत्यु हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed