फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Body of teenager missing for four days found buried in field in Firozabad

भाई बने हैवान: एक ने पकड़ा दूसरे ने ट्रैक्टर चलाया, खेत पर लिटा किशोर को हैरो से काट दिया; लाश देख कांप गई रूह

Mon, 23 Oct 2023 01:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Oct 2023 01:50 PM IST
सार

फिरोजाबाद में गांव के ही दो युवक जिस खेत में आलू गड़वाने के लिए किशोर को ले गए थे। उसी खेत में उसकी लाश गड़ी मिली। घरवालों ने देखा तो कांप गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Body of teenager missing for four days found buried in field in Firozabad
Firozabad News: किशोर का शव मिलने के मामले में मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार की सुबह चार दिन से लापता किशोर का शव आलू के खेत में गड़ा मिला। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को खेत से खुदवाकर निकलवाया। इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। किशोर को गांव के ही दो युवक आलू गड़वाने की बात कहकर घर से लेकर गए थे।

विज्ञापन


घटना नारखी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की है। गांव निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उनका बेटा कृष्णा (14) 19 अक्तूबर को घर पर था। शाम को गांव का ही सुमित ठाकुर और उसका भाई अमित आए। कहा कि खेत पर आलू गड़वाने का काम चल रहा है। इसके बाद कृष्णा को ट्रैक्टर पर अपने साथ ले गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: दो बच्चों की मां को हलवाई से हुआ इश्क, परवान चढ़ा प्रेम तो उठाया ऐसा कदम..., शर्मसार हो गए परिवार के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि इसके बाद रात हो गई लेकिन कृष्णा घर नहीं लौटा। इस उन्होंने सुमित ठाकुर के घर जाकर जानकारी की। वहां पर उन लोगों ने टाल मटोल कर दिया। ठीक से कोई जवाब नहीं दिया। इधर-उधर काफी ढूंढा लेकिन बेटे का कहीं कोई पता नहीं चला। इस पर सुमित और उसके भाई की बातों पर शंका हुई। 
 

विनोद ने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने दोनों भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद रविवार की शाम आरोपी सुमित को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन, बाद में टूट गया। उसने पूरा सच उगल दिया। पुलिस को लाश के बारे में भी जानकारी दी। 

यह भी पढ़ेंः- UP: जिसे लड़का समझ की आंखें चार, उसकी हकीकत पता चली तो हवा हो गया छात्रा का इश्क; पढ़ें पूरी कहानी
 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने किशोर की हत्या कर दी है। शव को खेत में गाड़ दिया है। उसने बताया कि उसने कृष्णा को ट्रैक्टर के हैरो (खेत जुताई का यंत्र) से काट कर मारा है। एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने उसे क्यों मारा, इसके बारे में जानकारी की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed