{"_id":"6a97131da7049f35c00b65b5","slug":"body-of-a-casual-laborer-found-hanging-police-investigating-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-183659-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: फंदे से लटका मिला बेलदार का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: फंदे से लटका मिला बेलदार का शव, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 01 Sep 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला महादेव नगर में सोमवार शाम को संदिग्ध परिस्थिति में बेलदार का शव फंदे से लटका मिला। जिससे परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं, हत्या के कारणों की जांच करने में जुटी है।
मोहल्ला महादेव नगर थाना रामगढ़ निवासी राजीव (22) बेलदारी करता था। उसकी मां और पिता सत्यभान गांव अतापुर थाना नसीरपुर परिवार में गमी में गए थे। वह घर पर अकेला था। इसी दौरान वह कमरे में चला गया। वहां पत्नी मुस्कान की साड़ी से दरवाजे के वेंटिलेटर पर फंदा बनाकर लटक गया। जानकारी होने पर परिजन पहुंच गए। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से शव को फंदा से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। भाई पंकज ने बताया कि उसकी थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव महलई से नौ माह पूर्व शादी हुई थी। राजीव की पत्नी मुस्कान करीब एक माह से अपने मायके में रह रही थी। अगस्त की शुरूआत में वह उसे बुलाने के लिए गया था, लेकिन ससुरालीजन ने पीटकर भगा दिया था। वह सोमवार को भी बुलाने गया। ससुरालीजन के न भेजने पर वह निराश होकर घर आ गया। इसके चलते फंदा पर लटकने से मौत हुई है। थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते युवक की फंदा पर लटकने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।