{"_id":"64bac2fa8af0128025033a19","slug":"body-found-in-narkhi-secret-revealed-after-17-days-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-1032-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नारखी में मिला शव, 17 दिन बाद खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नारखी में मिला शव, 17 दिन बाद खुला राज
Fri, 21 Jul 2023 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद (मक्खनपुर) । पांच जुलाई की रात नारखी थाना क्षेत्र के गांव कपावली के पास खेत में मिला शव बिल्टीगढ़ देवजीत निवासी युवक विषमवीर का था। अवैध संबंध में बाधक बनने पर उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी व उसके दोस्तों से हत्या कराई थी। पु़लिस शनिवार को हत्याकांड का पर्दाफाश करेगी। वहीं विषमवीर की पहचान होने के बाद परिवार के सदस्यों ने थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। युवक विषमवीर ईंट भट्ठे पर काम करता था। तीन जुलाई की देर शाम युवक व उसके दोस्त विषमवीर को साथ ले गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। पांच जुलाई की रात उसका शव नारखी क्षेत्र के गांव कपावली के पास खेत में मिला था। इस बीच युवक का पता न चलने पर दो दिन पहले उसके के परिजन ने नगर पंचायत अध्यक्ष गीता देवी के घर का घेराव किया था। पुलिस ने घटना का जल्द पर्दाफाश कर स्वजन और जनता का आक्रोश शांत कराया था। थानाध्यक्ष शिवभान सिंह राजावत ने बताया कि कपावली में मिला शव विषमवीर का था। स्वजन ने शव की पहचान कर ली है। अवैध संबंध में बाधक बनने पर पत्नी ने अपने प्रेमी व उसके दोस्तोंं से गला दबा कर हत्या कराई थी। घटना का पर्दाफाश शनिवार को किया जाएगा।
नौ जुलाई को लिखी गई थी गुमशुदगी
- एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि नौ जुलाई को परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। जिसके बाद कुछ लोगों के मोबाइल को सर्विसलांस पर लगाया गया। कॉल डिटेल व अन्य लोगों से पूछताछ में पता चला कि विषमवीर को मार दिया गया था।
- पति-पत्नी परिवार से रहते थे अलग-
विषमवीर अपनी पत्नी के साथ मोहल्ले में अलग रहता था। उसके मामा-पिता कुछ दूरी पर अलग मकान में रहते थे। विषमवीर की पत्नी शशि को पति की हत्या होने की जानकारी थी। इसके बाद भी वह शांत थी। जबकि उसके अन्य स्वजन तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
घर के पास से ही उठा लिया गया था विषमवीर-
पुलिस सूत्रों की माने तो विषमवीर को घर के पास ही कुछ संदिग्ध युवकों ने उठा लिया था। बाद में थाना नारखी क्षेत्र में ले जाकर घटना को अंजाम दिया गया।
वर्जन -
- 17 दिन से लापता युवक की हत्या किये जाने की बात सामने आई है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
कुमार रणविजय सिंह एसपी ग्रामीण