फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Board of trade protested against harassment

Firozabad News: व्यापार मंडल ने किया उत्पीड़न का विरोध

Mon, 16 Jan 2023 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Board of trade protested against harassment
जिला मुख्यालय ज्ञापन देने पहुंचे युवा व्यापारी नेता प्रशांत गुप्ता के साथ दुकानदार - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल युवा के जिलाध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जिला मुख्यालय पहुंचा। उन्होंने खाद्य विभाग के द्वारा व्यापारियों का बिना वजह किए जा रहे उत्पीड़न के विरोध मे डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय को सौंपा।
विज्ञापन

व्यापारी नेता ने कहा कि 13 जनवरी को 2023 को रामलीला चौराहे पर एक दुकानदार की दुकान पर तीन लोग पहुंचे थे। बिना परिचयपत्र के सैंपल लेना शुरू कर दिया पर परिचयपत्र मांगा तो अभद्रता करने लगे। व्यापारी को सख्त कार्रवाई की धमकी देते हुए 20 हजार सुविधा शुल्क की मांग करने लगे। दुकान स्वामी द्वारा व्यापारी नेताओं को बुलाए जाने पर एफआईआर कराने की धमकी खाद्य विभाग ने दी। इस तरह का रवैया निंदनीय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी साजिश के तहत व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। छोटे दुकानदारों को परेशान नहीं किया जाए। अधिकारी खुद का परिचय पत्र साथ रखें। ज्ञापन देने वालों में राजा जैन, विराट गुप्ता, राहुल माहेश्वरी, रिंकू वार्ष्णेय, अवनीश वर्मा, सौरभ वार्ष्णेय, अनुपम गुप्ता, शशि कपूर कुशवाह, शोभित गौर, आदित्य गुप्ता, ईशू वर्मा, अजीत अग्रवाल, विक्रम जैन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed