फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BLO working as SIR's health deteriorated, admitted to hospital

Firozabad News: एसआईआर का कार्य कर रही बीएलओ की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Wed, 10 Dec 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 10 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
BLO working as SIR's health deteriorated, admitted to hospital
टूंडला के एक अस्पताल में भर्ती बीएलओ नीलम  - फोटो : टूंडला के एक अस्पताल में भर्ती बीएलओ नीलम
टूंडला। निर्वाचन आयोग के आदेश पर मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य कर रही बीएलओ की अचानक फॉर्म भरने के दौरान तबीयत बिगड़ गई। साथ काम कर रहे सुपरवाइजर ने बीएलओ को स्टेशन रोड स्थित नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।
विज्ञापन




टूंडली के गांधी विद्यालय जूनियर हाईस्कूल में तैनात 40 वर्षीय नीलम निवासी शिवपुरी कॉलोनी थाना टूंडला की ड्यूटी एसआईआर के कार्य के लिए बूथ ठाकुर बीरीसिंह इंटर कॉलेज में लगाई थी। बीएलओ नीलम बुधवार को दोपहर करीब ढाई बजे मतदाताओं का फॉर्म भर रहीं थीं। तभी उनके सीने में दर्द उठ गया। कुछ ही देर में वे बेहोश हो गईं। साथ काम करे रहे सुपरवाइजर बाबू हसन घबरा गए।
विज्ञापन

उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर बाबू हसन ने उन्हें पुष्पा एन्क्लेव स्थिति एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल पहुंची उनकी बहन संध्या निवासी सब्जी मंडी के पीछे ने बताया है कि उनकी बहन आईसीयू में भर्ती हैं। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई है। अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed