फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BLO suspended for negligence in work

Firozabad News: कार्य में लापरवाही पर बीएलओ को किया निलंबित

Sat, 29 Nov 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 29 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
BLO suspended for negligence in work
फिरोजाबाद। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य के दौरान बूथ संख्या 89, प्राथमिक विद्यालय राजगढ़, विकास खंड एका में नियुक्त बीएलओ के लगातार अनुपस्थित रहने के मामले में विभाग ने कड़ा कदम उठाया है। सहायक अध्यापक नरेन्द्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। 27 नवंबर को निरीक्षण में नरेंद्र कुमार विद्यालय और क्षेत्र, दोनों स्थानों से अनुपस्थित पाए गए। 28 नवम्बर को पुनः निरीक्षण किया गया, तब भी वे न तो विद्यालय में उपस्थित थे और न ही क्षेत्र में बीएलओ से जुड़े कार्य कर रहे थे। इस बूथ पर बीएलओ का कार्य पूर्व की भांति मनोज कुमार शिक्षामित्र द्वारा किया जाएगा। फीडिंग के कार्य हेतु नकुल कुमार, कार्यालय सहायक को लगाया गया है। बीएसए आशीष पांडे ने बताया कि नरेन्द्र कुमार को निलंबित कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed