{"_id":"855472cd92b46b80960c10c1b36c38da","slug":"blessed-251-women-took-the-urn-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"251 सौभाग्यवती महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
251 सौभाग्यवती महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 10 Jan 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
सुहागनगरी रविवार को भक्ति संगीत से गुंजायमान हो उठी। कमला ग्लास कंपाउंड नई बस्ती में शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा से पहले धूमधाम के साथ कलश यात्रा निकाली गई। 251 सौभाग्यवती महिलाएं यात्रा में शामिल हुईं।
कलश यात्रा का शुभारंभ समाजसेवी डॉ. रमेशचंद्र जरौह ने हरी झंडी दिखाकर किया। कलश यात्रा बैंडबाजों के साथ राधाकृष्ण मंदिर से शुरू हुई। इसके बाद कलश यात्रा सदर बाजार, सेंट्रल चौराहा होते हुए कटरा मोहल्ला, नई बस्ती कंपाउंड पहुंचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कलश यात्रा की स्थापना के बाद वृंदावन धाम से पधारे पीठपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. कौशल किशोर दास महाराज ने भागवत के महात्म्य की चर्चा की। उन्होंने भागवत को भगवान श्रीकृष्ण का साक्षात रूप बताया। कार्यक्रम में ठा. सुनील सिंह, मुकेश चंद्र वार्ष्णेय, अनवर सिंह, एमएस रामवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, जगदीश यादव, विनोद यादव, आदेश पाराशर, उत्तम यादव, कौशलेंद्र यादव, पिंकी यादव, योगेश अग्रवाल, मुकेश पहलवान, गोपाल वर्मा, गणेश पंडित, मोनू यादव, मयंक सिंह, छोटू शर्मा, राहुल यादव, मोहित वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।