{"_id":"6668aa32579828b8370ed454","slug":"bku-staged-a-protest-over-the-death-of-cows-in-the-cowshed-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-126547-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: गोशाला में गायों के मरने पर भाकियू ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: गोशाला में गायों के मरने पर भाकियू ने दिया धरना
Wed, 12 Jun 2024 01:19 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 12 Jun 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
गोशाला में गायों के मरने पर भाकियू ने दिया धरना
- भाकियू नेता बोले चार गाय मरीं, न चारे का इंतजाम, न पानी का, गंदगी का है आलम
संवाद न्यूज एजेंसी नारखी (फिरोजाबाद)। पहाड़ीपुर भौड़ेला गोशाला में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के शीलू सिकरवार के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि चार गोवंश की मौत हो गई। एक दर्जन से अधिक बीमार है। गोशाला में उचित देखभाल नहीं की जा रही है। धरना प्रदर्शन की जानकारी होते ही एसडीएम टूंडला एवं बीडीओ टूंडला ने पहुंचकर बीमार गायों का उपचार कराने के साथ मामला खत्म हो गया।
पहाड़ीपुर भौड़ेला स्थित गोशाला के बाहर गंदगी का ढेर और गायों की मौत होने से गुस्साए भारतीय किसान यूनियन भानु के तहसील अध्यक्ष शीलू सिकरवार के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि गोशाला में चार गाय मरी हैं है। कई गाय बीमार है। गोशाला की व्यवस्थाओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अधिकारी सिर्फ कोरे दावे कर रहे है। हरा चारा नहीं मिलने के कारण गायों की हालत खराब हो रही है। प्रदर्शन में संजय प्रताप, योगेश सिंह, श्याम सिंह, राधेश्याम, रवींद्र सिंह, सनी कुमार, अमर सिंह, शिवम कुमार मौजूद थे। धरना प्रदर्शन की जानकारी होने पर एसडीएम टूंडला शिवध्यान पांडेय, बीडीओ टूंडला प्रभात रंजन के साथ डिप्टी सीवीओ सहित चिकित्सकों की टीम के साथ गोशाला पहुंच गए। उन्होंने मृत गाय का अंतिम संस्कार कराने के साथ ही बीमार गायों का उपचार कराना प्रारंभ कर दिया। इसके साथ चारे की व्यवस्था को मौके पर देखा। इस संबंध में एसडीएम टूंडला का कहना है कि चार गायों की मृत होने की बात गलत है। एक गाय जो कई दिनों से बीमार थी उसकी मौत हो गई थी। किसान यूनियन से जुड़े कुछ लोग थे उनको समझा दिया था। बुधवार से प्रधान,सचिव एवं डाक्टरों की टीम निगरानी करेगी। गोशाला में 407 गोवंश हैं।