{"_id":"666377b041e41dc2fd060964","slug":"bjps-yadav-councilor-could-not-get-votes-for-the-party-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-126263-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: भाजपा के यादव पार्षद नहीं दिला सके पार्टी को वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: भाजपा के यादव पार्षद नहीं दिला सके पार्टी को वोट
Sat, 08 Jun 2024 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 08 Jun 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के यादव पार्षद नहीं दिला सके पार्टी को वोट
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद संसदीय सीट पर भाजपा की हार के बाद अब लोग समीक्षा में जुट गए है। करीब एक साल पहले समाजवादी पार्टी से जुड़े निगम ने कई पार्षदों को भाजपा ने गले लगाया। अपनी पार्टी से जुड़े कद्दावर नेताओं के टिकट पर कैंची चलाकर इन लोगों को टिकट दिया। निकाय चुनाव में अपने वार्ड से जीत हासिल करने वाले यह पार्षद लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट दिलाने में फेल हो गए। अपने गढ़ को भी यह पार्षद बचा नहीं सके।
शहर के वार्ड संख्या 25 के भाजपा पार्षद मुनेंद्र यादव पहले सपा से जड़े थे। निकाय चुनाव के दौरान भाजपा के स्थानीय लोगों ने जोड़ तोड़ के तहत भाजपा के नामित पार्षद आशीष यादव को किनारे कर विपक्षी पार्षद पर भरोसा जताया। टिकट देने का लाभ लोकसभा चुनाव में बिल्कुल भी नहीं मिला। बल्कि पहले मिलने वाले वोटों से भी भाजपा का वोट तिहाई रह गया। बूथों की रिपोर्ट की माने तो शिकोहाबाद विधानसभा में शामिल नगर निगम के वार्ड नंबर 25 ढोलपुरा के प्राथमिक विद्यालय ढोलपुरा के बूथ नंबर 45 पर सपा को 677 वोट हासिल हुए। जबकि बसपा को 235 वोट, भाजपा को महज 36 वोट ही पड़े। बूथ नंबर 46 पर सपा को 916, बसपा को 14 और भाजपा को 42 वोट मिले। इसी वार्ड में शामिल नगला मोती के प्राथमिक विद्यालय नगर मोती के बूथ नंबर 200 में सपा को 377, बसपा को 40, भाजपा को 93 मत हासिल हुए। जबकि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में नगला मोती बूथ पर सपा को 145, प्रसपा को 125 और भाजपा को 245 वोट हासिल हुए थे। वर्ष 2017 के नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 25 ढोलपुरा में भाजपा के 550 वोट मिले थे। इसी के साथ वार्ड 11 से निर्दलीय शशि यादव पार्षद का चुनाव जीती थी। चुनाव के बाद पार्षद व पति पंकज यादव कुछ समय बाद भगवा खेमें में आ गए। यह पूरा इलाका भाजपा का कहा जाता है, इसके बाद प्रो. राजेंद्र सिंह स्कूल के बूथ संख्या 353 से 187 व बूथ संख्या 354 से 139 वोट सपा को चले गए।
भाजपा के पार्षद ने सपा को दिलाए वोट
निगम के वार्ड संख्या 20 से भाजपा से चुने गए पार्षद मनोज शंखवार ने ऐन वक्त पर भाजपा के साथ वोट कटवा का रोल अदा किया। बीते छह सालों से लगातार भाजपा के खेमे में युवा चेहरा के रूप में शामिल रहे मनोज शंखवार को पार्टी के कुछ लोगों ने भरपूर तवज्जों दी। वर्ष 2023 के निकाय चुनाव में पार्टी ने उसके लिए पूरी सेटिंग की गई। जिससे वह दूसरे वार्ड से चुनाव लड़कर जीत सके। लेकिन मनोज शंखवार को पार्टी की निष्ठा रास नहीं आई। ऐन मौके पर वह सपा के खेमें में जाकर बैठ गए। मतगणना की रिपोर्ट के अनुसार मनोज शंखवार के बूथ संख्या 398 कुबेर विद्यापीठ में 408 वोट सपा के पक्ष में कराए। इसके साथ ही मतदान केंद्र गोपीश्याम इंटर कॉलेज के बूथों पर 659 वोट सपा के पक्ष में दिलाए।
विज्ञापन
पार्टी ने नहीं किया निष्कासित
- लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के खिलाफ चले गए लोगों को अभी तक पार्टी ने किसी भी तरह से न तो स्पष्टीकरण मांगा है, न ही उनपर कोई कार्रवाई की गई है। जबकि कई लोगों ने गोपनीय तरह से भाजपा में रहकर दूसरी पार्टी को वोट दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। पार्टी ने भाजपा से जुड़े पार्षद पर अभी तक निष्कासित तक नहीं किया है।