फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP will win 2024 elections in the name of development

Firozabad News: विकास के नाम पर 2024 का चुनाव जीतेगी भाजपा

Fri, 16 Jun 2023 06:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 16 Jun 2023 06:45 PM IST
विज्ञापन
BJP will win 2024 elections in the name of development
विकास के नाम पर 2024 का चुनाव जीतेगी भाजपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल पूरे होने पर भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक हरिओम यादव ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता की। उन्होंने सरकार के नौ साल की उपलब्धियां और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास हुआ है। इसी विकास के नाम पर भाजपा 24 का चुनाव जीतेगी।

वार्ता मे हरिओम यादव ने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2017 में हुए चुनाव में तीन प्रमुख मुद्दे थे। जिनमें अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाना और समान नागरिक कानून लागू करना। इनमें से प्रधानमंत्री ने दो वादे अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण और धारा 370 कश्मीर से हटा कर पूरे कर दिए। तीसरा वादा समान नागरिक संहिता कानून भी शीघ्र लागू हो जाएगा। अर्थव्यवस्था में भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। तीन सालों में यह तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष वृंदावन लाल गुप्ता, राजीव गुप्ता, दुष्यंत जादौंन, महामंत्री सीए अवधेश पाठक, जीतू यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed