फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP Tiranga Yatra arrived in town and villages

शहर-गांवों में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Mon, 22 Aug 2016 12:16 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Mon, 22 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
BJP Tiranga Yatra arrived in town and villages
शहर-गांवों में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा - फोटो : Amar Ujala
भाजपाइयों ने गांव से शहर तक निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन

भाजपा द्वारा अंतिम दिन रविवार को जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाल कर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। भाजपा दक्षिण मंडल के अध्यक्ष महिपाल निषाद के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा बनकट, टीकरी, लतीपुर, रामपुर, धीरपुरा, घुरुकुआ, कुर्रा, नियामतपुर, नगला सिंघी, एलई, जटई, गढ़ी थानी, ठार गंगाराम, ठार खूबी, जटई आदि गांव पहुंची। इस मौके पर मंडल प्रभारी सतीश दिवाकर और जगन सेठ ने कहा कि प्रदेश सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है। जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। इस मौके पर राहुल पचौरी, डा. पूरन सिंह, बीएस धाकरे, रोहित उपाध्याय, भूपेंद्र सिंह, संजय परमार, हरीश उपाध्याय, रोशन लाल, भगवान दास और मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं नगर में भी भाजपाइयों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा सम्राट नगर, बृज बिहार, राधा नगर, इंद्रानगर, सरस्वती नगर, सविता नगर, एटा रोड आदि स्थानों पर पहुंची। यात्रा में दीपक चौधरी, हनुमंत बघेल, राजन सिंह, पुष्पेंद्र गुप्ता, लक्ष्मीकांत शर्मा, पुरुषोत्तम सिंह, सुरेश तिवारी, जसवंत सिंह, दुष्यंत सिंह आदि मौजद रहे।


भाजपा ने रविवार को नगर और ग्रामीण अंचल में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष रामौतार शर्मा ने तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा ग्राम नूरपुर, मोहिनीपुर, दिवायची, दखिनारा, बिदरखा, रहचटी, दिखतौली, लाटूमई ग्रामों से होकर निकली। ठा. उपेंद्र की अध्यक्षता में सभा ग्राम लभैाआ में आयोजित की गई। वहीं नगर में यात्रा प्रभारी वृंदावन लाल गुप्ता ने शुभारंभ किया। यात्रा प्रतापपुर चौराहा, आदर्श नगर, एटा चौराहा, मैनपुरी चौराहा, आवास विकास कालोनी, रुकनपुर, कटरा बाजार, बड़ा बाजार, रेलवे स्टेशन, तहसील तिराहा, नारायण तिराहा होते हुए नारायण इंटर कालेज पर रैली संपन्न हुई। रैली में नगर अध्यक्ष अनिल शर्मा, डा. रामकैलाश यादव, डा. लक्ष्मी नरायन यादव, रामकिशन ददाजू, सतीश यादव, अरविंद पचौरी, विष्णु सक्सेना, संजोग गुप्ता, चंद्रप्रकाश राठौर, सत्यप्रकाश शर्मा, अनिकेत चौहान, विशाल राजपूत, डीपी यादव, अंकुर शर्मा, शैतान सिंह, हरिओम शर्मा, राजीव पचौरी, रामनरेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed