फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP's flag wandering from city to village

शहर से गांव तक घूमी भाजपा की तिरंगा यात्रा

Thu, 18 Aug 2016 12:39 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 18 Aug 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
BJP's flag wandering from city to village
BJP's flag wandering from city to village - फोटो : Amar Ujala
जोशीले नारों के साथ निकले भाजपाई
विज्ञापन

गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां
भाजपा ने शहर के लेकर गांव तक तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई। प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नवीन जैन ने यात्रा को बूथों तक पहुंचाने की बात कही।
भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता के निर्देशन में सुहागनगर माथुर वैश्य धर्मशाला से राष्ट्रभावना पुर्नजागरण यात्रा निकाली गई। शुभारंभ प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नवीन जैन ने किया। करबला, नई बस्ती, लोहा मंडी, बड़ी छपैटी, अट्टा वाला मोहल्ला, सदर बाजार, मोहल्ला गंज, कोटला रोड से सुभाष तिराहे पर पहुंची। यात्रा संयोजक ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, शिवमोहन श्रोत्रिय, संजय मिश्रा, अशोक शर्मा हरि, राधेश्याम यादव, प्रेमवीर सविता, कृष्णमुरारी अग्रवाल, राजेंद्र बोहरे, चेतराम यादव, रामनरेश कटारा, सुरेंद्र राठौर शामिल थे। विधायक मनीष असीजा ने धन्यवाद दिया। महेश पूरन, भगवान सिंह झा, प्रमोद राजपूत, आनंद अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, विनय बंसल, सुनील मिश्रा, नवनीत शुक्ला, राकेश राजौरिया आदि मौजूद थे। कसबा मक्खनपुर में तिरंगा यात्रा अलीगढ़ निगम की मेयर शकुंतला भारती के नेतृत्व में निकाली गई। जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, सुमन चतुर्वेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी, सुमन मिश्रा, महेश राजपूत, अविनाश भोले, हनुमंत सिंह बघेल, राजीव गुप्ता, भाजयुमो जिला संयोजक देवेश भारद्वाज, डा. चंद्रसैन जादौन मौजूद थे। संचालन राकेश कुमार सिंह ने किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. लक्ष्मीनरायन यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा ने मटसेना क्षेत्र में भ्रमण किया। उमा दुबे, राधेश्याम प्रजापति, वीरेंद्र गुर्जर, नरेश वर्मा मौजूद थे। कसबा खैरगढ़ एवं आस-पास के क्षेत्र में तिरंगा रैली निकाली। राजेश चौहान, बिश्नू प्रताप सिंह, सुनील कुमार, अशोक कुमार, राधेश्याम आदि शामिल थे। नारखी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप ने तिरंगा यात्रा को संत परम दयाल स्कूल गौंछ से प्रारंभ हुई। नारखी क्षेत्र का भ्रमण किया। पूर्व विधायक शिव सिंह चक, हनुमंत बघेल, राकेश शंखवार, राकेश कुमार, धर्मराज सिंह, ललित सिंह, उदय प्रताप सिंह, आशीष उपाध्याय, योगेश कुलश्रेष्ठ, अरविंद कुमार शामिल थे।
विज्ञापन

जसराना में भाजपा नेता प्रवीण यादव शास्त्री के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा एलआर डिग्री कालेज से शुरू हुई। शुभारंभ विशेष यादव एवं जिला महामंत्री एवं यात्रा के जिला संयोजक राजीव गुप्ता ने किया। रैली जसराना, पाढ़म होते हुए चनारी पहुंची, जहां प्राथमिक विद्यालय में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद नवादा, अहमदपुर, नगला राम, मोगरा, नगला पटिया, सलेमपुर खुटियाना सहित कई गांवों में होती हुई नगला मान पहुंची। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। प्रवीण यादव शास्त्री, मुनेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं टूंडला में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ दीपा का चौराहा से हुआ। तिरंगा यात्रा मस्जिद रोड, कच्चा टूंडला, वाल्मीकि बस्ती, एमपी रोड, गुलाब नगर, नई बस्ती, तेल मिल रोड, बिहारी विलास, प्रकाश नगर, इंद्रा नगर होते हुए भारत माता चौक पर आकर समाप्त हुई।

जिला महामंत्री वृंदावन गुप्ता ने कहा कि केन्द्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के 70 वें वर्ष जनहित में 70 योजनाएं लागू की हैं। दीपक चौधरी, हनुमंत बघेल, द्विजेन्द्र विक्रम सिंह परमार, साकेत गोयल, सुनील पाठक, शिवराम, अमित शर्मा, सोम शर्मा, किशन चक, मनोज पाठक, अंशुल वत्स, लक्ष्मीकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed