{"_id":"57fe8b244f1c1b6e52290883","slug":"bjp-raging-objectionable-facebook-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट पर भड़के भाजपाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट पर भड़के भाजपाई
अमर उजाला
Updated Thu, 13 Oct 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरिहा। फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गोमाता पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने पर भाजपा और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भड़क गए। क्षेत्र के एक सपा नेता ने इस पोस्ट को शेयर किया था।
इसके विरोध में भाजपा और युवा हिंदू वाहिनी कार्यकर्ता भड़क गए और रोष जताया। भाजपा नेता आरडी सिंह चौहान का कहना है कि सपा छात्र सभा के नगर अध्यक्ष दानिश कुरैशी ने फेसबुक पर इन दोनों पोस्ट को शेयर किया था। दोनों फोटो हिंदू भावनाओं को भड़काने वाले हैं। मामला बढ़ता देख सपा महानगर अध्यक्ष आसिम अली, परवेज खान, शेर खान, आसिफ अली आदि ने पुन: इस प्रकार के पोस्ट न करने की बात कही। मोहर्रम पर शांति बनाए रखने की अपील की। सपा छात्र सभा के नगर अध्यक्ष दानिश कुरैशी ने कहा कि मुझे नहीं पता इस पोस्ट को किसने शेयर किया है।