फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP celebrated Nabin and Chaudhary becoming president

Firozabad News: नबीन और चौधरी के अध्यक्ष बनने पर भाजपा ने मनाया जश्न

Tue, 16 Dec 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 16 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
BJP celebrated Nabin and Chaudhary becoming president
जैन मंदिर चौराहे पर भाजपा नेता मिष्ठान का वितरण करते हुए। स्रोत संगठन
फिरोजाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को बनाए जाने की खुशी में भाजपा के महानगर अध्यक्ष डा. सतीश दिवाकर के नेतृत्व में जैन मंदिर चौराहे पर आतिशबाजी चलाने के साथ मिष्ठान का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश में 2022 से बड़ी जीत 2027 में होगी।
विज्ञापन

भाजपा महानगर इकाई के अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर के नेतृत्व में भाजपा नेता सुभाष तिराहे स्थित जैन मंदिर पर एकत्रित हुए। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय कार्यपरिषद के सदस्य नानकचंद्र अग्रवाल को बनाए जाने पर उनका महानगर अध्यक्ष ने साफा बांधकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को बनाए जाने पर आतिशबाजी चलाने के साथ मिष्ठान का वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा जिंदाबाद, योगी-मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान महापौर कामिनी राठौर, सुनील टंडन, महेंद्र बंसल, ब्लाक प्रमुख डा.लक्ष्मीनारायन यादव, विनोद पचौरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र बोहरे, दीपक गुप्ता कालू, आकाश गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता शालू, पार्षद सुनील मिश्रा, अनुपमा शर्मा, अंकित तिवारी, दिलीप मिश्रा, प्रमोद बघेल, केशव फौजी, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया,हिमांशु शर्मा, यतेंद्र चक पिंकी सहित काफी भाजपाई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed