फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP, candidates, SP, block pramukh, firozanad news, up, news,

भाजपा ने सात ब्लॉकों में घोषित किए प्रत्याशी, सपा दो ब्लॉकों में उतार सकी प्रत्याशी

Wed, 07 Jul 2021 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
BJP, candidates, SP, block  pramukh, firozanad news, up, news,
फिरोजाबाद। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा ने जिले के नौ ब्लॉकों में से सात ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जसराना ब्लॉक में भाजपा के दो दावेदारों की सक्रियता होने के कारण यहां कोई प्रत्याशी नहीं बनाया है जबकि मदनपुर ब्लॉक में सिरसागंज विधायक हरिओम यादव के परिजनों की दावेदारी होने के कारण यहां से भी किसी को नहीं उतारा है। वहीं पिछले चुनाव में सभी नौ ब्लॉकों पर कब्जा जमाने वाली सपा ने फिरोजाबाद से इंद्रपाल गुर्जर एवं शिकोहाबाद ब्लॉक से शांति यादव को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत प्रमुख (ब्लॉक प्रमुख) चुनाव को लेकर जिले की राजनीति काफी गर्म है। सपा अभी तक फिरोजाबाद एवं शिकोहाबाद ब्लॉक में ही चुनाव मैदान में प्रत्याशी उतार सकी है। भाजपा ने नौ में से सात ब्लॉकों में प्रत्याशी घोषित कर दिए। एका ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी की पत्नी ज्योति किरण राजपूत को उम्मीदवार बनाया है। अरांव से पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहे कमलेश राजपूत, टूंडला से सत्येंद्र कुमार धनगर, नारखी से सविता चक, फिरोजाबाद से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी नारायन यादव, शिकोहाबाद से कुमारी प्रिया यादव एवं हाथवंत से स्वाति चौहान को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन

मदनपुर एवं जसराना ब्लॉक से पार्टी ने किसी को प्रत्याशी नहीं बनाया है। जसराना ब्लॉक में भाजपा विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी की पत्नी संध्या लोधी के अलावा भाजपा में सक्रिय संजीव यादव प्रमुख पद के लिए दमदारी से चुनाव मैदान में उतरेंगे। इसके कारण यहां भाजपा के लोग आपस में टकराते दिखाई दे रहे हैं। मदनपुर ब्लॉक में सिरसागंज विधायक हरिओम यादव के परिवार से कोई चुनाव मैदान में उतरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारखी में टिकट को लेकर फैली रार
नारखी ब्लॉक के लिए जिले से दो नाम सविता चक और नीतू का भेजा गया था लेकिन भाजपा ने सविता चक के नाम पर मुहर लगाई। वहीं नीतू का नाम अंतिम समय बाहर कर दिया गया। पार्टी से जुड़े सूत्रों की माने की उसी का टिकट फाइनल किया गया है जिसके पास पर्याप्त संख्या में बीडीसी सदस्य है। मंगलवार को इसी को लेकर मंथन भी चला। नीतू का कहना है कि उसके पास 62 लोगों का समर्थन है, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दिखा भी दिया गया है। जिन्हें प्रत्याशी घोषित किया गया है उनके पास महज 40 सदस्यों का ही समर्थन है। नीतू ने टिकट में संशोधन न होने पर निर्दलीय उतरने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed