फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP called for a successful transformation journey

भाजपा की परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने का आह्वान 

Sun, 23 Oct 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 23 Oct 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
BJP called for a successful transformation journey
भाजपा ने बैठक आयोजित की।
भाजपा के प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है। तिरंगा यात्रा एवं थानों का घेराव के साथ परिवर्तन यात्रा सफल बनाने का आह्वान किया। वह जिला कार्यालय पर आहूत बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जुटना होगा। बृज क्षेत्र यात्रा के प्रभारी ठाकुर भानु प्रताप सिंह चौहान ने कहा जिले में परिवर्तन यात्रा 19, 20 एवं 21 नवंबर को होगी। परिवर्तन यात्रा के माध्यम से जनता को केंद्र की नीतियों से अवगत कराया जाएगा। प्रदेश में चार परिवर्तन यात्राओं को निकाला गया है। एक सहारनपुर, दूसरी ललितपुर, तीसरी सोनभद्र एवं चौथी बलिया से निकाली गई है। प्रत्येक यात्रा प्रदेश के सौ विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करेगी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसंबर की पूर्व संध्या 24 दिसंबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। परिवर्तन यात्राओं में प्रदेशों के मुख्यमंत्री के साथ चुनिंदा केंद्रीय मंत्री शामिल होेगे। जिले में 19 नवंबर को परिवर्तन यात्रा सिरसागंज में प्रवेश करेगी। तीन दिन में जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण भी करेगी। इसके बाद 22 को आगरा की एत्मादपुर रवाना होगी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा ने की। परिवर्तन यात्रा के प्रभारी महेश राजपूत, अरविंद पचौरी, डा. लक्ष्मीनरायन यादव, सुमन चतुर्वेदी, शिव सिंह चक, राजीव गुप्ता, सत्यपाल राजपूत, सतीश यादव, लक्ष्मी नरायन कुशवाह, शीलेंद्र श्रोत्रिय, उदय प्रताप सिंह, कप्तान सिंह राजपूत, रामौतार गुर्जर एडवोकेट, देवेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे। संचालन अविनाश सिंह भोले ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed