फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   bjp,bhajumo

अनुशासन में रहकर पार्टी की रीति-नीति को आगे बढ़ाएं

Thu, 05 May 2022 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
bjp,bhajumo
अनुशासन में रहकर पार्टी की रीति-नीति को आगे बढ़ाएं
विज्ञापन

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी का एमएलसी बनने के बाद पहली बार आगमन पर हुआ स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी के विधान परिषद सदस्य बनने के बाद प्रथम बार जिले आगमन पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनावी महाभारत में युवा मोर्चा ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए पार्टी को जीत दिलाने का काम किया है। कार्यकर्ता अनुशासन में रहते हुए पार्टी की रीति-नीति को आगे बढ़ाने का काम करें।

जिला कार्यालय मोढ़ा पर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता युवा जोश के साथ अनुशासन में रहते हैं। भाजयुमो कायकर्ता ही भाजपा का भविष्य है। क्षेत्रीय अध्यक्ष मनीष गौतम ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने प्रत्येक जिले में जाकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया है। महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी और निकुंज शुक्ला के नेतृत्व में जिले की सीमा से कार्यालय तक स्वागत किया। संचालन जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मनीष गौतम मौजूद रहे। महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, जिला संयोजक वृंदावनलाल गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ.अभिनव चतुर्वेदी, देवेश भारद्वाज, अरविंद पाराशर,योगेंद्र चौहान स्वागत किया। इस दौरान हिमांशु,अभिषेक,गौरव,लोकेश, सुभाष, दीपक, विकास,राहुल, देशदीपक, रोहित आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed