फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bikes collided head-on on the highway, both riders died

Firozabad News: हाईवे पर आमने-सामने भिड़ी बाइकें, दोनों सवारों की मौत

Sun, 10 Aug 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 10 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bikes collided head-on on the highway, both riders died
 मृतक मंदीप 
टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने से हुई भिडंत में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। रक्षाबंधन पर रात को हुए हादसे से दोनों ही परिवारों में मातम छाया हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना शिकोहाबाद के गांव सहायपुर असुआ निवासी 18 वर्षीय मनदीप शनिवार रात्रि पड़ोस में ही रहने वाले अपने दोस्त रोहित को टूंडला रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए अपनी पल्सर बाइक से आया था। दोस्त को स्टेशन छोड़कर वह रात साढ़े दस बजे करीब टूंडला थाना क्षेत्र के जरौली कलां कट के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे स्प्लेंडर बाइक सवार अमन शर्मा निवासी महावीर नगर थाना दक्षिण से बाइक भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

हादसा इतना भीषण था कि टक्कर होने के बाद करीब 10 फीट दूर दोनों सवार जा गिर। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मनदीप दो भाइयों में बड़ा था, जबकि छोटा भाई 14 वर्षीय प्रेम है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि आमने-सामने से दो बाइकों की भिड़ंत होने से दो युवकों की मौत हुई है। किसी भी पक्ष की अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हेलमेट लगाए होते तो बच सकती थी जान
थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवक तेज रफ्तार में थे। दोनों ही हेलमेट नहीं लगाए थे। सड़क से टकराने पर सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है। अगर वे हेलमेट लगाए होते तो उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed