{"_id":"b5aa0a97c872a5ffeb83f0cfeb77ba23","slug":"bikers-gang-robbed-rs-1-75-lakh-from-the-finance-company-employee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स गैंग ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूटे 1.75 लाख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकर्स गैंग ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूटे 1.75 लाख
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 09 May 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद हाईवे के निकट वसूली कर लौट रहे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से बाइकर्स गैंग ने 1.75 लाख रुपये की नगदी लूट ली। विरोध पर बदमाशों ने कर्मचारी को पीटकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने तहरीर लेकर बदमाशों की तलाश में शुरू कर दी है।
टूंडला के एटा रोड निवासी सुनील कुमार पुत्र भूप सिंह एटा रोड स्थित जनलक्ष्मी फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी है। शनिवार शाम 6.30 बजे सुनील अपनी एक्टिवा (यूपी 80 डीसी 3368) से फाइनेंस कंपनी का ऋण वसूलकर फीरोजाबाद से घर लौट रहा था। लालऊ गांव के निकट काली पल्सर सवार तीन बदमाशों ने सुनील को तमंचा दिखाते हुए रोक लिया। बदमाशों ने उसके सिर पर तमंचा लगाकर उससे लूटपाट शुरू कर दी। विरोध पर बदमाशों ने तमंचे की बट आदि मार दी और 1.75 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों के जाने पर सुनील ने शोर मचाया तोे राहगीर एकत्रित हो गये। लूट की सूचना पर सीओ प्रशांत कुमार एवं थाना प्रभारी जसपाल सिंह पवार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने क्षेत्र की नाकेबंदी करते हुए बदमाशों की तलाश की, किंतु बदमाशों का कहीं पता न चला।
फाइनेंस कर्मचारी से लूट की वारदात को लेकर पुलिस गंभीर है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
प्रशांत कुमार
विज्ञापन
पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला