फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   bike-riding engineer traveling from Lucknow to Noida died in a tragic accident on expressway

UP: लखनऊ से नोएडा जा रहे बाइक सवार इंजीनियर की दर्दनाक माैत, परिवार में मचा कोहराम; एक साल पहले हुई थी शादी

Mon, 22 Dec 2025 07:09 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 22 Dec 2025 07:09 PM IST
सार

नाैकरी के लिए साक्षात्कार देने युवक बाइक से नोएडा जा रहा था। रास्ते में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की माैके पर ही माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
bike-riding engineer traveling from Lucknow to Noida died in a tragic accident on expressway
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नगला खंगर क्षेत्र में मृत बाइक सवार की शिनाख्त लखनऊ निवासी इंजीनियर नीतीश कुमार पाठक के रूप में हुई है। नीतीश बाइक से नोएडा में साक्षात्कार देने जा रहा था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने को बाद शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन


मृतक युवक के पिता महेंद्र कुमार पाठक जिला सीतापुर में उप निरीक्षक पद पर तैनात है। उन्होंने बताया कि वह मूलरूप से सुल्तानपुर थाना कुंडावत के गांव सिंगहौली के निवासी है। पिछले कुछ दिनों से वह लखनऊ के थाना गुदम्बा क्षेत्र कल्याणपुर अहिल्या बाई में मकान बनाकर रहने लगे हैं। नीतीश कुमार पाठक (32) उनका इकलौता बेटा था। 
विज्ञापन


 

बीटेक करने के बाद वह किसी प्राइवेट कंपनी में घर से ही काम कर रहा था। किसी कंपनी में काम का ऑफर मिलने पर नोएडा साक्षात्कार देने रविवार को घर से बाइक लेकर निकला था। इसी दौरान आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे स्थित नगला खंगर क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण हादसे का शिकार हो गया था। एंबुलेंस से उपचार को जिला अस्पताल लाए तो यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।

मृतक की एक वर्ष पूर्व हुई थी शादी
परिजन ने बताया कि मृतक नीतीश कुमार पाठक की एक वर्ष पूर्व दिल्ली द्वारिका निवासी युवती से शादी हुई थी। उनके कोई बच्चा नहीं था। इकलौते बेटे की मौत से परिजन काफी आहत हैं।

लखनऊ से नोएडा तक का बाइक से सफर हर कोई हैरान
शीतलहर एवं कोहरे के बीच लखनऊ से नोएडा तक करीब 514 किलोमीटर का सफर बाइक से करने की जिसने भी सुनी वहीं हैरान रह गया। सर्द मौसम में इतना रिस्क नहीं लेना चाहिए। आखिर सर्दी के मौसम में इतना लंबा सफर नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें-UP: भविष्य में कैंसर, हार्ट अटैक का आपको है कितना खतरा, एआई से पहले ही मिलेगा अलर्ट; जानें कैसे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed