फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bike riders youths firing on villagers

बाइक सवार युवकों पर ग्रामीणों ने की फायरिंग

Wed, 04 Mar 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 04 Mar 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
 थाना लाइनपार के गांव ढोलपुरा में बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों के संदिग्ध दिखने पर ग्रामीणों में फायरिंग कर दी। फायरिंग होने पर तीनों युवकों ने भागने का प्रयास किया लेकिन बाइक फिसलने के कारण वह गिर पड़े। एक युवक के पैर में गोली लगी है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन



गौरतलब है कि मंगलवार को गांव ढोलपुरा निवासी पूर्व प्रधान गणेश यादव की हाईवे पर ओईएफ हजरतपुर फैक्ट्री के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना में गांव के ही दो युवकों सहित चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद से गांव में तनाव के हालात हैं। बुधवार सायं साढे़ चार बजे करीब सफेद अपाचे बाइक पर तीन युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए गांव ढोलपुरा पहुंचे तो ग्रामीण सकते में आ गए। उन्होंने गांव में गणेश के घर के आसपास दो चक्कर लगाए तो ग्रामीणों ने उन्हें संदिग्ध मानते हुए थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन



यही नहीं गणेश यादव की हत्या के आरोपी शेरा को बाइक पर समझ फायरिंग कर दी। ग्रामीणों द्वारा की गई फायरिंग से युवक घबरा गए और उनकी बाइक फिसल गई। इस बीच एक गोली युवक के पैर में जा धंसी। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें दबोच लिया। सूचना पर सीओ प्रशांत कुमार व टूंडला थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस को युवकों ने अपने नाम पंकज, आशीष व राहुल निवासी राजा का ताल बताया है। घायल युवक पंकज को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। युवकों ने बताया कि गांव ढोलपुरा से आगे आशीष का साढ़ू रहता है। वह तीनों वहीं जा रहे थे तभी अचानक ग्रामीणों ने फायरिंग कर दी थी। पुलिस के मुताबिक युवक पंकज के गोली नहीं वह बाइक गिरने से घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अपाचे सवार तीनों युवकों के संदिग्ध होने पर कल हुई घटना को लेकर ग्रामीणों ने हवाई फायरिंग कर दी थी। बाइक गिरने से एक युवक मामूली घायल हुआ है। युवकों से पूछताछ की जा रही है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जायेगी।
प्रशांत कुमार, सीओ, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed