फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bike riders snatched innocent child from mother's lap and ran away

UP: सोने के गहने की तरह मां की गोद से छीना बच्चा, बाइक सवारों की हरकत ने उड़ाए महिला के होश; फिर ये हुआ

Tue, 17 Oct 2023 02:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 17 Oct 2023 02:07 PM IST
सार

राह चलते महिलाओं से सोने के जेवर लूट की वारदातें तो खूब सुनी होंगी, लेकिन शिकाहाबाद में बाइक सवारों ने महिला की गोद से बच्चा छीन लिया। महिला ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ बाइक सवारों की ओर दोड़ पड़ी। कुछ दूर बाइक सवार भागे, लेकिन लोगों से खुद को घिरते देख बदमाशों ने मासूम को झाड़ियों में फेंक दिया। 
 

विज्ञापन
Bike riders snatched innocent child from mother's lap and ran away
नवजात (सांकेतिक इमेज) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पांच माह के मासूम के साथ बहन को लेने के लिए स्टेशन पर आई महिला से बाइक सवारों ने उसके बच्चे को छीन लिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर सहमे बाइक सवार खुद को घिरता हुआ देखकर मासूम को माधौगंज पुल के पास झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। लोगों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चे को तेज बुखार होने के चलते उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


यहां की है घटना 
थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव हरगनपुर निवासी सीमा देवी अपने पांच माह के मासूम बेटे को लेकर अपनी बहन को लेने के लिए शाम पांच बजे के करीब रेलवे स्टेशन आई थीं। महिला के अनुसार वह सिग्नल एंड टेलीकॉम (एसएंडटी) कट के पास पेड़ के किनारे सड़क की तरफ खड़ी होकर बहन के आने का इंतजार कर रही थी। तभी रेलवे स्टेशन की ओर से आए बाइक सवार दो युवकों ने महिला के हाथ में लगे हुए मासूम को छीन लिया। उसका बच्चा वह छीनकर अपने साथ ले गए। यह घटना देख महिला के होश उड़ गए। उसने चीख-पुकार करना शुरू कर दी। इसके चलते खुद को लोगों से घिरता हुआ देख बाइक सवार मासूम को माधौगंज पुल के नीचे झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन


इस तरह मिला मासूम 
वहीं महिला रोती-बिलखती हुई गांव जा पहुंची। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर वहां से होकर गुजर रहे लोगों ने बच्चे की तलाश की, तो बच्चा झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला। उसे तेज बुखार था। एक महिला ने उसे अपने साथ ले जाने की पेशकश की, लेकिन लोगों ने तत्काल ही घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को तेज बुखार होने के कारण उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर बच्चे के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जहां मासूम की मां ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस बाइक सवार युवकों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed