{"_id":"602d5d278ebc3ee8f7660d19","slug":"bike-rider-dies-brother-in-law-injured-in-collision-with-dumper-firozabad-news-agr481107516","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत, साला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत, साला घायल
विज्ञापन
थाना नारखी क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद जिला अस्पताल में विलाप करती महिलाएं
- फोटो : FIROZABAD
नारखी (फिरोजाबाद)। साले के साथ पिता को देखने बाइक से अस्पताल आ रहे युवक को गांव बरतरा के समीप अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से जीजा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साला घायल हो गया। भीड़ ने भाग रहे डंपर चालक को पकड़ लिया।
एटा के थाना बागवाला निवासी पंकज उर्फ शंभूनाथ के पिता अनिल कुमार लोधी पिछले कई दिनों से शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। पिता को देखने के लिए पंकज अपने साले उमाशंकर पुत्र छोटेलाल निवासी जनू गढ़ी थाना नारखी के साथ बाइक द्वारा अस्पताल आ रहा था। बाइक सवार जीजा और साले नारखी क्षेत्र के गांव बरतरा के समीप पहुंचे थे। तभी पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। साला उमाशंकर घायल हो गया। हादसे के बाद डंपर लेकर भाग रहे चालक को राहगीरों ने पीछा कर पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। अनिल अपने पिता का इकलौता पुत्र था। कोतवाल नारखी केके तिवारी का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हाइवे पर डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत, चार घायल
टूंडला। मैनपुरी से दिल्ली जा रही एक कार मंगलवार मध्यरात्रि डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक युवक की उपचार के दौरान दिल्ली में मौत हो गई। वहीं चार साथी घायल हो गए।
विज्ञापन
नई दिल्ली के संगम बिहार निवासी कुंदन 24 पुत्र नीलेंद्र कुमार अपने दोस्त शिवम, अमित, उमाशंकर व करन के साथ मैनपुरी में आयोजित एक शादी समारोह में गया था। शादी समारोह में भाग लेकर पांचों दोस्त अपनी स्विफ्ट कार द्वारा वापस दिल्ली लौट रहे थे। मंगलवार रात्रि करीब दो बजे उनकी कार टूंडला में लॉर्ड कृष्णा मैरिज होम के सामने पहुंची तभी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सभी घायल हो गए। सभी कार सवार दोस्तों को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद में भर्ती कराया गया। जहां कुंदन की हालत गंभीर होने पर उसे आगरा भेजा गया। जहां से उसके घायल दोस्त उसे दिल्ली ले गए। दिल्ली में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार ने बताया कि घायल कार सवारों को फिरोजाबाद के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था, जहां से एक युवक की हाल गंभीर होने पर दिल्ली ले गए थे, जहां उसकी मौत हो गयी है।
डिवाइडर से टकराई कार, तीन घायल
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन-75 के निकट बुधवार दोपहर तीन बजे एक कार आगरा से लखनऊ जाते समय अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक सिराज (30), जैद (33) व पैराज निवासी थाना करहमी जिला प्रयागराज घायल हो गए। घायलों ने बताया कि चालक को झपकी आने से गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलटी और 30 से 40 फीट तक घिसटती चली गई। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची यूपीडा की टीम के कर्मचारियों ने क्रेन की मदद से गाड़ी को एक्सप्रेसवे से हटाकर रोड को खाली किया। यूपीडा के डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भेज दिया। यूपीडा के अधिकारियों ने बताया कि कार सवार तीनों घायल प्रयागराज के निवासी हैं। ब्यूरो