{"_id":"6463c6de74cc07a41c010f36","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-firozabad-news-c-25-1-160383-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
Tue, 16 May 2023 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 16 May 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
शिकोहाबाद। नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बटेश्वर रोड पर नगला चंदा के समीप बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। बाइक पर बैठा दूसरा व्यक्ति घायल हो गया।
नसीरपुर के गांव अतापुर निवासी जसवंत (40) और राम मिलन (50) बाइक से शिकोहाबाद से गांव आ रहे थे। जब उनकी बाइक नसीरपुर के गांव नगला चंदा के समीप पहुंची, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने कट मार दिया। जिससे बाइक अनियंत्रित हो कर सड़क पर गिर पड़ी। जिसमें बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होते ही जब तक पुलिस मौके पर पहुंची,गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के घायल राममिलन को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कालेज भेज दिया। संवाद