फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bike got hit by container, innocent died, couple got injured

Firozabad News: कंटेनर की चपेट में आई बाइक, मासूम की मौत, दंपती घायल

Fri, 08 Aug 2025 07:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 08 Aug 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
Bike got hit by container, innocent died, couple got injured
सांकेतिक 
बेटे की तबीयत खराब होने पर उपचार के लिए ले जा रहे थे दंपती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। एटा रोड पर बाइक सवार पति-पत्नी व मासूम को अनियंत्रित कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में घायलों को उपचार के लिए आगरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है।
घटना शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे करीब की है। थाना पचोखरा के गांव भदेवा निवासी ज्ञानेंद्र चौहान अपनी पत्नी सपना के साथ दो माह के बेटे दिव्यांश की तबीयत खराब होने पर उपचार के लिए टूंडला में एक चिकित्सक को दिखाने आ रहे थे। उनकी बाइक गांव इमलिया के पास पहुंची तभी पीछे से कंटेनर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी सपना व मासूम दिव्यांश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी होते हुए परिजन घायलों को उपचार के लिए आगरा ले गए। उपचार के दौरान मासूम दिव्यांश की मौत हो गई। वहीं पत्नी का उपचार चल रहा है। हादसे की जानकारी पर पुलिस ने कंटेनर को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा का कहना है कि हादसे में मासूम की मौत हुई है। कंटेनर को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed