फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bike fell while saving wild animal, three people injured

फिरोजाबाद: जंगली जानवर को बचाने में गिरी बाइक, तीन लोग घायल

Sat, 11 Feb 2023 04:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 11 Feb 2023 04:08 PM IST
विज्ञापन
Bike fell while saving wild animal, three people injured
जंगली जानवर को बचाने में गिरी बाइक, तीन लोग घायल
विज्ञापन

फिरोजाबाद। जंगली जानवर को बचाने में बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसको उपचार को भर्ती कर लिया गया। लाइनपार थाना क्षेत्र के गांव ढोलपुरा निवासी सोमवीर अपने साथी अनिल कुमार और मुकेश निवासी नगला भाऊ थाना दक्षिण के साथ बाइक से किसी कार्य से शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव वामई गए थे। यहां से तीनों लोग देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। सोमवीर ने बताया कि वह गांव से थोड़ी दूर पहुंचे थे। तभी सड़क पर कोई जंगली जानवर आ गया। उसे बचाने के दौरान बाइक असंतुलित होकर पलट गई। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार को सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। यहां सोमवीर की हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया। जबकि अनिल और मुकेश को परिजन उपचार के बाद घर ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed