फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   bijli check abhiyan

उद्यमियों को घर बैठे अब मिलेगा विद्युत कनेक्शन

Mon, 08 Jun 2020 05:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
bijli check abhiyan
फिरोजाबाद। अब उद्यमियों को नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। घर बैठे ही आवेदन करना होगा और निर्धारित अवधि में काम हो जाएगा। विभागीय अधिकारी ऑनलाइन आख्या को अपलोड करेंगे। इससे पत्रावलियों की समस्या भी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के निर्देश पर योजना के अंतर्गत 20 किलोवाट का कनेक्शन लेने के लिए कॉर्मिशयल और औद्योगिक उपभोक्ताओं को निवेश मित्र पोर्टल पर आवेदन करना होगा। बीस किलोवाट से नीचे कनेक्शन के उपभोक्ता झटपट स्क्रीन के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निवेश मित्र पोर्टल पर आवेदन के दौरान उद्यमी को दस्तावेज अटैच करने होंगे। इस दौरान 100 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता शहर अजय अग्रवाल ने बताया कि आवेदन ऑनलाइन प्राप्त होने के बाद विभाग की तकनीकी टीम जांच करने के लिए मौके पर पहुंचेगी। इसके बाद एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। डिमांड राशि पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। भुगतान करते ही कनेक्शन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। निश्चित समय में कनेक्शन दिए जाएंगे। वहीं घरेलू और 20 किलोवाट से कम बिजली के कनेक्शन के लिए झटपट कनेक्शन पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed