फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bicycle tour of the streets showing enthusiasm Spaiyon

साइकिल यात्रा में सड़कों पर दिखा सपाइयों का जोश

Wed, 12 Aug 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 12 Aug 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
Bicycle tour of the streets showing enthusiasm Spaiyon
समाजवादी पार्टी की समाजवाद साइकिल यात्रा के अंतिम दिन सड़कों पर सपाई जोश दिखा। समापन समारोह पर साइकिल यात्रियों का जन सैलाब उमड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल ने झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में रैली शहर की सड़कों और हाइवे पर घूमी।
विज्ञापन

 बुधवार को राजा का ताल स्थित मोनी बाबा आश्रम से साइकिल यात्रा नगला भाऊ, सुहाग नगर, सुभाष तिराहा (जैन मन्दिर), घंटा घर, सदर बाजार, नालबंद चौराहा, शिकोहाबाद अड्डा, रसूलपुर थाना, आसफाबाद, मौढ़ा कनैटा होते हुए दबरई स्थित सपा जिला कार्यालय पर समाप्त हुई। साइकिल यात्रा के समापन पर एक सभा का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल ने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि झूठ के बल पर केंद्र में सरकार बनाने वाली पार्टी से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के साथ छलावा किया। सपा सरकार के अब तक सबसे अधिक विकास कार्य किए। पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा कि लोहिया ग्रामीण आवास योजना के तहत 2500 करोड़ की व्यवस्था हैं। शिकोहाबाद विधायक ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास कराने का काम किया। प्रभारी/प्रदेश सचिव छात्र सभा विवेक भदौरिया, इं0 राजीव यादव, डॉ0 सुकेश यादव, डॉ0 मनोज यादव, व्यापार सभा के राष्ट्रीय सचिव राजनरायन गुप्ता मुन्ना, जिलाध्यक्ष नितिन वर्मा, योगेश गर्ग, बंटू कठेरिया, पूर्व सभासद मुकेश वाल्मीकि योगेंद्र सिंह सोनू, रामवीर सिंह यादव, कल्लू गुर्जर, अंशुल विक्रम सिंह हैप्पी, गुलाब सिंह प्रधान, ठा0 राघवेन्द्र सिंह, कासिम सिद्दीकी, राजकुमार राठौर, ममता जैन, मधुलता यादव, इंद्रवती यादव, गया प्रसाद सोमेश, अनिल यादव हसन ईसार रिजवी थे।
विज्ञापन


सुभाष तिराहे पर आधा घंटे तक लगा जाम
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। साइकिल यात्रा के दौरान हाइवे पर सुभाष तिराहे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी दिखाई दीं। सपा सांसद अक्षय यादव के नेतृत्व में साइकिल रैली की शुरूआत ग्राम राजा के ताल से की थी। रैली में जिले भर के सपाई एवं युवा शामिल थे। काफी तेजी से दौड़ रही सत्ताधारी दल की साइकिल रैली में कोई दुर्घटना नहीं हो जाए इस लिहाज से ट्रैफिक पुलिस के जवानों के साथ  हर थाने का थानेदार सक्रिय था। शहर के सुभाष तिराहे से साइकिलों का रुख बाजार की ओर हुआ तो हाइवे से ही गुजरने वाले वाहनों को रोक दिया। सुभाष तिराहे से लेकर ओवर ब्रिज तक वाहनों की कतार लग गई। मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस तक फंसी थी। करीब आधा घंटे तक तो इसी तरह की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed