फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bhim Army expresses displeasure over the dismal state of the electricity system.

Firozabad News: बिजली की बदहाल व्यवस्था पर भीम आर्मी ने जताई नाराजगी

Tue, 15 Sep 2026 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army expresses displeasure over the dismal state of the electricity system.
जसराना। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था को लेकर मंगलवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई। संगठन के पदाधिकारियों ने विद्युत विभाग के एसडीओ को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बताया कि जसराना विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में आए दिन अघोषित बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। जर्जर विद्युत तार और खराब उपकरण भी ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। इससे गर्मी के मौसम में ग्रामीणों के साथ किसान, विद्यार्थी और व्यापारी भी प्रभावित हो रहे हैं। संगठन ने मांग की कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति नियमित की जाए और कम वोल्टेज व लगातार कटौती वाले गांवों में तत्काल कार्रवाई हो। जर्जर तार, खंभों और विद्युत उपकरणों की जांच कर मरम्मत कराई जाए। इस दौरान हर्ष प्रताप सिंह, सुनील जाटव, लक्ष्मण भारती, प्रशांत, राजा, दुष्यंत, गौरव, अजय कुमार और राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed