फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   bhakiyu,firozabad,bhakiyu bhanu,bhakiyu bhanu protest,etah road shikohabad,thakur bhanu pratap shingh

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर दिया धरना, प्रशासन पर किसान की जमीन जबरिया लेने का आरोप

Mon, 14 Jun 2021 07:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
bhakiyu,firozabad,bhakiyu bhanu,bhakiyu bhanu protest,etah road shikohabad,thakur bhanu pratap shingh
जसराना(फिरोजाबाद)। भाकियू (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानूप्रताप सिंह के नेतृत्व में किसानों ने एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर स्थित कूक्कू ढाबा पर धरना दिया। किसान खत्ताघर के लिए महिला किसान की जमीन को लिए जाने का विरोध कर रहे थे। एसडीएम एवं सीओ ने समझाकर धरने को समाप्त कराया। इस दौरान किसान नेताओं ने दो दिन का समय मांगते हुए जिलाधिकारी से मिल समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानूप्रताप सिंह ने कहा कि ग्रामीण आबादी होने के साथ पास ही शिव मंदिर है। किसानों का कहना है कि खत्ताघर बनने से वातावरण प्रदूषित होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिला किसान की जमीन को भी प्रशासन जबरिया लेने का प्रयास कर रहा है। धरना प्रदर्शन की सूचना मिलते ही भारी मात्रा में पुलिस फोर्स के साथ एसडीएम कुमार चंद जवालिया, तहसीलदार ब्रहमानंद कठेरिया, सीओ कमलेश कुमार, कोतवाल बीडी पांडेय, ईओ अनूप राय, लेखा लिपिक कमल कुमार मौके पर पहुंचे और किसान नेताओं से बात की।
विज्ञापन

तहसीलदार ने कहा सरकारी जमीन पर ही निर्माण कार्य किया जा रहा है। खत्ताघर बनने से बनने वाली खाद से किसानों को ही लाभ होगा। जबकि किसान राजकुमार ने प्रशासन पर जबरिया जमीन लेने का आरोप लगाया। अधिकारियों ने समझाकर धरना समाप्त करा दिया। एसडीएम कुमार चंद जवालिया ने कहा सरकारी जमीन पर नियमानुसार कार्य हो रहा है। दो दिन का समय दिया गया है। उसके बाद कार्य सुचारु करा दिया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री कौशल किशोर उपाध्याय, राजकुमार सिंह, जीत कमल, प्रदेश नरेंद्र रावत,महेंद्र सिंह चौहान आदि किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed