{"_id":"695022fd4c3104d74709b7b8","slug":"bell-stolen-from-maa-kali-temple-cash-stolen-from-donation-box-firozabad-news-c-169-1-mt11005-163906-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मां काली मंदिर से घंटा, दानपात्र से नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मां काली मंदिर से घंटा, दानपात्र से नकदी चोरी
विज्ञापन
खैरगढ़ में मां काली मंदिर से घंटा, श्रृंगार का सामान और दानपात्र से नकदी चोरी की घटना के बाद का
- फोटो : खैरगढ़ में मां काली मंदिर से घंटा, श्रृंगार का सामान और दानपात्र से नकदी चोरी की घटना के बाद का नजारा। संवाद
खैरगढ़। थाना क्षेत्र के खैरगढ़-जरौली मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध उसर वाली मां काली के मंदिर में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने भारी भरकम घंटा और माता का श्रृंगार चोरी कर लिया। दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी भी ले गए। घटना की जानकारी शनिवार सुबह तब हुई जब ग्रामीण और भक्त माता के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे।
श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो वहां का दृश्य देख दंग रह गए। मंदिर का सामान बिखरा हुआ था और घंटा गायब था। तत्काल घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और ग्रामीणों से पूछताछ की। इंस्पेक्टर प्रेम सिंह का कहना है कि संदिग्धों की तलाश की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
ग्रामीणों ने की गश्त बढ़ाने की मांग
मंदिर आसपास के कई गांवों के लिए श्रद्धा का बड़ा केंद्र है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर रात के समय सन्नाटा रहता है, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस से भक्तों का कहना है कि मंदिरों को निशाना बनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। रात्रि गश्त बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।