फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Before the Shiv Puran story, the Kalash Yatra started with pomp and show

Firozabad News: शिवपुराण कथा से पूर्व गाजेबाजे के साथ निकली कलश यात्रा

Tue, 15 Jul 2025 07:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 15 Jul 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
Before the Shiv Puran story, the Kalash Yatra started with pomp and show
श्री महा शिव पुराण कथा के लिए कलश यात्रा निकालते भक्त। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शिकोहाबाद। मेलावाला बाग में आयोजित होने वाली श्री शिव महापुराण कथा के लिए मंगलवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में पीत वस्त्र पहनकर 101 महिला-पुरुष कलश यात्रा में शामिल हुए।

कथाव्यास वृंदावन के आचार्य निशांत मिश्रा भक्तों को शिव पुराण की कथा सुनाएंगे। कलश यात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर पथवारी रोड से निकाली गई। कलश यात्रा में 101 पीत वस्त्र धारण कर महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। कलश यात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू होकर पालीवाल चौराहा, स्टेशन रोड, मेलावाला बाग होते हुए मानस सेवा भवन पहुंची। जहां पर कथा व्यास ने वेदोच्चारण के साथ कथा स्थल पर कलश को स्थापित कराया। कलश यात्रा के आगे-आगे बैंडबाजे चल रहे थे। यात्रा में शामिल भक्तगण बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शहर में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर कथा आयोजक संजीव अग्रवाल, संजय कश्यप, नवीन गुप्ता, नंद किशोर हलवाई, केशव गुप्ता, किशन अग्रवाल, मनोज गुप्ता, अनिल चड्डा संध्या बंसल, पायल गुप्ता, लता यादव, शशि राजपूत, डॉ. ममता कश्यप, मनीष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed