फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   bed students surve jam

बीएड छात्राओं ने हाईवे किया जाम

Thu, 29 Jan 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 29 Jan 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
bed students surve jam
श्री शिवप्रसाद मेमोरियल महाविद्यालय की नान काउंसिलिंग बीएड छात्राओं को परीक्षाओं में सम्मलित न किए जाने से गुस्सा भड़क गया। आक्रोशित छात्राओं ने महाविद्यालय में जमकर हंगामा किया। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर हाईवे जाम कर दिया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस व एसडीएम ने छात्राओं को समझाते हुए जाम खुलवाया।
विज्ञापन

फीरोजाबाद हाईवे स्थित श्रीशिवप्रसाद मेमोरियल बालिका महाविद्यालय में अध्ययनरत 100 बीएड छात्राओं में से 37 छात्राओं ने कालेज प्रबंधन कोटे से बीएड में प्रवेश लिया था। 63 छात्राओं के प्रवेश-पत्र मिल गए लेकिन कालेज प्रबंधन कोटे के तहत शिक्षा ग्रहण कर रहीं 37 छात्राओं को परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र नहीं मिले। कालेज प्रशासन ने यूनीवर्सिटी द्वारा उनकी परीक्षा न कराने की बात कही तो छात्राओं का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने कालेज में जमकर हंगामा किया। जब कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया। वाहन चालकों से उनकी नोकझोंक हुई। करीब एक घंटे तक हाईवे जाम रहने से वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। एसडीएम श्रीराम यादव व थाना पुलिस भी पहुंच गई। छात्राओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह प्रवेश पत्र दिलाने की बात पर अड़ी रहीं। विद्यालय प्राचार्या से बात कर एसडीएम ने जल्द समस्या के समाधान की बात कहते हुए जाम खुलवाया।
विज्ञापन


फफक-फफक कर रो पड़ी छात्राएं
करीब एक लाख रुपये से अधिक फीस देने के बाद भी परीक्षा से वंचित करने पर छात्राएं फफक-फफक कर रो पड़ीं। उनका कहना था कि परिवारीजनों ने जैसे तैसे रकम का इंतजाम किया अब उनका भविष्य अंधकारमय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने कार चालक को पीटा
एक कार चालक ने सड़क पर बैठी एक छात्रा को हाथ पकड़ते हुए उठाने का प्रयास किया तो छात्राओं का गुस्सा भड़क गया। छात्राओं ने उक्त कार चालक की चप्पलों से पिटाई कर दी।

नीली बत्ती लगी कार भी फंसी
हाईवे पर लगाए जाम में नीली बत्ती लगी कार भी फंस गई। उसमें बैठे लोगों ने छात्राओं को समझाने का प्रयास किया। जब वह नहीं मानी तो कार को चालक के हवाले कर उसमें बैठा परिवार पैदल ही आगे बढ़ गया।

पूरे जनपद की छात्राएं हों लामबंद
छात्राओं ने जल्द ही समस्या का समाधान न करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। उन्होंने जिले की अन्य छात्राओं से सहयोग मांगा है। 31 जनवरी को कालेज में एकत्रित होकर उग्र आंदोलन की बात कही है।

 
प्रदत्त प्रावधानों के तहत कालेज में प्रवेश परीक्षा में बैठने वाली 37 छात्राओं का प्रवेश लिया गया था। सभी छात्राओं की फीस भी विश्वविद्यालय में जमा है। अब विश्वविद्यालय परीक्षा कराने से मना कर रहा है। जरूरत पड़ी तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
डा.बीना मिश्रा, प्राचार्या, श्रीशिव प्रसाद मेमोरियल महाविद्याल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed