{"_id":"64bd6c08716116d65508fce9","slug":"beaten-after-entering-the-house-three-injured-including-the-couple-firozabad-news-c-169-1-sagr1027-1144-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: घर में घुस कर पीटा, दंपती समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: घर में घुस कर पीटा, दंपती समेत तीन घायल
Sun, 23 Jul 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। मोहल्ला बोझिया में रविवार सुबह पांच बजे आरोपियों ने पड़ोसी के घर में घुसकर पिटाई की। इस दौरान दुकान और घर में रखा सामान तोड़ दिया। झगड़े में दंपती और उसके भतीजे को गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बोझिया निवासी शीतल देवी दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात नौ बजे पड़ोसी ने साथियों के साथ दुकान पर आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध किया तो आरोपी झगड़े पर उतारू हो गए। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक ने मामले शांत करा दिया।
पीड़िता का आरोप है कि रविवार सुबह पांच बजे आरोपी एकत्रित होकर उसके घर में घुस आए और पति प्रमोद और उसकी पिटाई के साथ घर व दुकान में रखा सामान तोड़ दिया। शोर सुन कर भतीजा मोनू बचाने पहुंचा तो उसे भी डंडा मारकर लहूलुहान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा का कहना है कि मेडिकल कराकर पीड़िता की तहरीर पर बलवीर, भाटू, बॉबी, अनिल और सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।