फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Be careful in the dark of night

जनाब रात के अंधेरे में जरा संभल कर निकले

Tue, 12 Oct 2021 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Be careful in the dark of night
आसफावाद चौराहा स्थित पुलिस सहायता केंद्र पर लटका ताला - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। रात के समय शहर के चौराहों पर पुलिस नहीं रहती है। जबकि इस समय वारदात होने का खतरा रहता है। शहर के प्रमुख चौराहे पुलिसविहीन दिखाई देते हैं। पुलिस चौकी और बूथों पर सन्नाटा रहता है। यदि वारदात हो जाए तो दस से15 मिनट तक पुलिस के आने का इंतजार करना होगा। शहर की सुरक्षा व्यवस्था का यह हाल तब का है जब नवरात्र के दिनों में देररात श्रद्धालुओं की टोलियां जहां मां के दर्शन को मंदिरों की ओर जाते है और गैर जनपदों से आने वाले चूड़ी व्यापारी इस वक्त माल लेने के लिए सुहागनगरी में आ रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे माल गोदाम वाला रास्ता: पुलिस पिकेट नहीं
रेलवे स्टेशन से माल गोदाम होते हुए चंद्रवारगेट को जाने वाला रास्ता वारदातों के लिहाज से सबसे संवेदनशील माना जाता है। राहगीरों और यात्रियों के साथ अक्सर वारदात होती है। पूर्व में माल गोदाम पर पिकेट लगती थी। रविवार रात यहां पुलिस नजर नहीं आई।
विज्ञापन

आसफाबाद चौराहा: आठ बजे बाद नहीं आती पुलिस
शहर का प्रमुख आसफाबाद चौराहा भी संवेदनशील क्षेत्र में माना जाता है। रविवार रात चौराहा पर चहल पहल थी। वाहनों का आवागमन हो रहा था। पुलिस बूथ पर ताला लगा था। तो चौराहों पर पुलिस का एक भी जवान तैनात नहीं था। एक दुकानदार ने बताया कि रात आठ बजे के बाद यहां पुलिस नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैलई चौराहा: रात में सन्नाटा
आसफाबाद चौराहा से टूटी पुलिया, रामगढ़ थाने का चौराहा होते हुए सैलई तक जाने वाले मार्ग पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ था। प्रकाश की व्यवस्था न होने से अंधकार भी छाया हुआ था। सैलई चौराहा पर रामगढ़ थाने की क्यूआरटी खड़ी थी। जबकि वारदात के उद्देश्य से यह क्षेत्र संवेदनशील है।
बंबा चौराहा: नहीं दिखे पुलिसकर्मी
कोटला रोड का बंबा चौराहा भी पुलिस विहीन मिला। चौराहा के समीप देवी जागरण हो रहा था। भीड़ लगी थी। जबकि इस चौराहा पर कोटला रोड पुलिस चौकी पर तैनात सिपाहियों की ड्यूटी रहा करती थी। लेकिन रविवार को यहां कोई दिखाई नहीं दिया। क्षेत्रीय लोगों से बात की गई तो बताया कि पुलिस राउंड पर आती है।
चौकियों में पड़े हैं ताले
राजा का ताल चौराहा पर जहां सन्नाटा था। वहीं मीरा चौराहा पर दो सिपाही तैनात दिखाई दिए। आगरा गेट पुलिस चौकी पर ताले पड़े थे। सुभाष तिराहा पर पुलिस उपनिरीक्षक के साथ सिपाही ड्यूटी पर तैनात दिखाई दिया। ककरऊ कोठी पुलिस चौकी का गेट खुला था। लेकिन जाली वाला गेट बंद था। परशुराम कॉलोनी रहना की पुलिया पर डायल 112 नंबर की गाड़ी खड़ी थी। सिपाही सड़क पर टहल रहे थे।

उत्तर, दक्षिण, रामगढ़ और रसूलपुर के साथ लाइनपार थाना क्षेत्र में करीब 35 गाड़ियां है। जो लगातार गश्त पर रहती है। माल गोदाम के पास चीता मोबाइल रहती है। रात के समय चंद्रवारगेट पर पुलिस रहती है। माल गोदाम, बंबा चौराहे पर पिकेट लगवाई जाएगी।
मुकेश चंद्र मिश्र, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed