{"_id":"64d280a6e0aa0f94cf004b93","slug":"bcom-general-category-cutoff-77-percent-in-bd-jain-firozabad-news-c-25-agr1048-240027-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बीडी जैन में बीकॉम सामान्य वर्ग की कटऑफ 77 फीसदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बीडी जैन में बीकॉम सामान्य वर्ग की कटऑफ 77 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध श्रीमती बीडी जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज की ओर से बीए और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। दोनों वर्गों में सर्वाधिक कटऑफ सामान्य वर्ग में गई है। बीकॉम में सामान्य वर्ग की कटऑफ 77 फीसदी और बीए में 75 फीसदी है।
कॉलेज की प्राचार्य प्रो. वंदना अग्रवाल ने बताया कि बीकॉम में प्रवेश के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की कटऑफ 65 फीसदी, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) के लिए कटऑफ 58 फीसदी है। जबकि बीए में प्रवेश के लिए ओबीसी की कटऑफ 68 फीसदी और एससी व एसटी की 56 फीसदी है।
उन्होंने बताया कि कॉलेज में छात्राओं के कौशल विकास के लिए मेधा संस्था, एमएसएमई, एनटीटी, ग्राफिक डिजाइनिंग, होमबेकर, ब्यूटीशियन, कंटेंट राइटिंग के कोर्स चलाए जा रहे हैं। वोकेशनल (व्यावसायिक) पाठ्यक्रमों में छात्राओं को पब्लिक रिलेशन, एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट, फूड प्रिजर्वेशन और कंप्यूटर आदि कोर्स संचालित हैं।