{"_id":"580a18be4f1c1b1030704939","slug":"basketball-championships-i-dominated-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबॉल चैंपियनशिप: इलाहाबाद का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केटबॉल चैंपियनशिप: इलाहाबाद का रहा दबदबा
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
बास्केटबॉल चैंपियनशिप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्व. गोपाल चंद्रा की स्मृति में आयोजित 56वीं त्रिदिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन दाऊदयाल डिग्री कालेज प्रांगण में किया जा रहा है। दूसरे दिन मुकाबले रोमांचक हुए। कई जिलों की महिला खिलाड़ियों ने अपने दमखम के साथ हुनर दिखाया।
महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन का खेल सुबह 7.30 बजे प्रारंभ हुआ। पहला मुकाबला कानपुर एवं लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम के बीच खेला गया। इसमें लखनऊ ने 40-30 से मुकाबला जीत लिया। दूसरा मुकाबला गोरखपुर एवं इलाहाबाद के बीच हुआ। इसमें इलाहाबाद ने 41-22 से मैच जीता। इलाहाबाद विवि और बरेली के बीच खेले गए मैच में इलाहाबाद ने 41-21 से जीत हासिल की। फीरोजाबाद एवं बरेली में मुकाबला बेहद रोमांचक किया। इसमें मैच बरेली ने अपने नाम किया। दोपहर में बनारस और इलाहाबाद के बीच मैच हुआ। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर इलाहाबाद ने रोमांचक मैच को अपने नाम कर लिया। इससे पूर्व दूसरे दिन के खेल का प्रारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. उन्मीत अरोड़ा, मुख्य अतिथि शशिकांत शर्मा एवं कार्यक्रम अध्यक्षा संध्या चतुर्वेदी ने किया। टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन एवं सीनियर ज्वाइंट सेकेट्री सीएम खान ने नेतृत्व किया। विशाल, राहुल सक्सेना, मनोज दुबे, सौरभ गुप्ता, विनय आदि ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस अवसर पर विनय शर्मा, डॉ. निशा अग्रवाल, डॉ. विनीता गुप्ता, विनीता यादव, डॉ. रजनी, डॉ. इंद्रा गुप्ता, डॉ. अंजू गोयल, डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. अर्चना अग्रवाल, नीतू, सरिता शर्मा, डॉ. मुदिता, डॉ. निधि, इंद्रपाल, शंभूदयाल आदि उपस्थित रहे।