{"_id":"340d7dcb592302ab0de1964e31014bf3","slug":"barul-crashed-at-turn-two-bikes-two-killed-three-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारौल मोड़ पर टकराई दो बाइक, दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारौल मोड़ पर टकराई दो बाइक, दो की मौत, तीन घायल
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 05 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसागंज क्षेत्र में शुक्रवार रात दो बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवकों की मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
थाना दक्षिण अंतर्गत भीमनगर निवासी नीरज कुमार (25) पुत्र राजाराम राही और धर्मेंद्र पुत्र मिश्रीलाल निवासी गुदाऊ थाना लाइन पार शादी में गए थे। शादी में शिरकत करने के बाद दोनों लौट रहे थे। वहीं थाना सिरसागंज अंतर्गत पिडसरा निवासी दिनेश पुत्र शिवराम अपनी बाइक पर अरविंद और बंटू के साथ शिकोहाबाद स्थित शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। सिरसागंज के गांव भारौल मोढ़ के समीप दोनों की बाइक आपस में टकरा गई। हादसे में नीरज और अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, हादसे के बाद क्षेत्रीय लोगोें ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए शिकोहाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से धर्मेंद्र को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचे परिवारीजनों ने बताया कि नीरज का विवाह सात माह पूर्व हुआ था। दिनेश खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वहीं नीरज एक बैंक की शाखा संचालित करता था। पुलिस ने शनिवार दोपहर शवों का पीएम कराने के बाद परिवारीजनों को सौंप दिया। कोतवाल सिरसागंज का कहना है कि किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, हादसे की सूचना पर बसपा नेता हेमंत प्रताप सिंह, डा. ज्ञान सिंह, सुशील कुमार के साथ अन्य नेता भी जिला अस्पताल पहुंच गए।